फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद हत्याकांड: पुलिस का ऐलान, हत्यारे का नाम बताओ 2 लाख ईनाम पाओ

Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
junaid murder
एक लूडो के खेल को लेकर चलती ट्रेन में मार दिए गए 16 साल के जुनैद के हत्यारे का नाम और पहचान बताने वाले को ईनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
junaid murder
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में हुए जुनैद हत्याकांड के मामले में कार्रवाई को लेकर हरियाणा पुलिस गंभीर नजर आ रही है। मामले में यूपी पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
junaid murder - फोटो : अमर उजाला
अब हरियाणा जीआरपी ने मामले में आरोपियों की पहचान करने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है। रेलवे पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि  पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई के मामले में गंभीरता से जुटी है।

4 of 5
junaid murder
उनके अनुसार अब मामले में आरोपियों की सूचना देने व पहचान कराने वाले को दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। आरोपियों की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुनैद हत्याकांड के 4 आरोपी ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
22 जून को गाजियाबाद से मथुरा जा रही ईएमयू ट्रेन में जुनैद की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में राजकीय रेलवे पुलिस थाना फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अभी तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें