तस्वीरों में देखिए अमृतसर के वाघा बॉर्डर और फिरोजपुर के सादकी चौकी पर पाक रेंजरों संग बीएसएफ अधिकारियों ने कैसे मनाई ईद? दरअसल ईद पर पाक रेंजरों ने अमृतसर स्थित वाघा सीमा और फाजिल्का (फिरोजपुर) सेक्टर की सादकी चौकी पर बीएसएफ के अधिकारियों को मिठाई भेंट की। ईद उल फितर के अवसर पर बुधवार को सुबह पाक रेंजरों की ओर से वाघा सीमा पर पाकिस्तान के विंग कमांडर मुहम्मद बिलाल ने बीएएफ के डीआईजी जेएस ओबराय को ईद की मिठाई भेंट की। ओबराय ने बीएसएफ की ओर से पाक रेंजरों को बधाई दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पाक रेंजरों संग बीएसएफ अधिकारियों ने बॉर्डर पर मनाई ईद
- फोटो : amar ujala
उधर फिरोजपुर में फाजिल्का सेक्टर स्थित भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सादकी चौकी पर भी पाकिस्तानी रेंजरों ने बीएसएफ अधिकारियों को मिठाई देकर कर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
3 of 5
पाक रेंजरों संग बीएसएफ अधिकारियों ने बॉर्डर पर मनाई ईद
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी ईप्पन पीवी और 90वीं बटालियन के कमांडेंट मुरारी प्रसाद सिंह ने पाकिस्तानी रेंजर के अधिकारियों और जवानों को ईद की मुबारक के बाद मिठाइयां भेंट की।
4 of 5
पाक रेंजरों संग बीएसएफ अधिकारियों ने बॉर्डर पर मनाई ईद
- फोटो : amar ujala
दूसरी ओर पाकिस्तान रेंज के विंग कमांडर अफजल चौधरी ने भी भारतीय सीमा पर कंपनी कमांडर प्रभात नेगी व जगदीश राठौड़ और जवानों को मिठाइयां भेंट कर ईद की मुबारकबाद दी।
पाक रेंजरों संग बीएसएफ अधिकारियों ने बॉर्डर पर मनाई ईद
- फोटो : amar ujala
फाजिल्का (फिरोजपुर) सेक्टर की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सादकी चौकी पर पाकिस्तानी रेंजर के जवानों के साथ हाथ मिलाकर और पाकिस्तानी अधिकारियों को मिठाइयां भेंट कर ईद की मुबारकबाद देते सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी।