फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाना है, पर क्या आप ये नया नियम जानते हैं...अब पूरी करनी होगी एक शर्त

Wed, 16 Jan 2019 09:13 AM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
passport
पासपोर्ट बनवा लिया है या बनवाने की सोच रहे हैं तो ये नया नियम जरूर जान लें। इस शर्त को जल्दी ही लागू कर दिया जाएगा, इग्नोर की तो पछताएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
passport
विजय माल्या, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी सरकार की आंखों में धूल झोंककर विदेश भाग गए, लेकिन अब कोई नया माल्या, मोदी या चोकसी विदेश नहीं भाग सकेगा। विदेश मंत्रालय ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने जा रहा है। लोन डिफाल्टरों का डाटा ई-पासपोर्ट में समाहित होगा। इस डाटा से छेड़छाड़ भी संभव नहीं हो सकेगी। यह व्यवस्था सितंबर से लागू होने जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
पासपोर्ट
बता दें कि यदि किसी के ऊपर अधिक लोन आदि बकाया है तो विदेश जाने के लिए उसे विदेश मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी। माल्या, चोकसी आदि के विदेश भागने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया तो सरकार ने उन पर शिकंजा यहीं से कसा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। भविष्य में सरकार कटघरे में न खड़ी हो, इसे देखते हुए विदेश मंत्रालय ने नई तैयारी की है।

 

4 of 7
passport - फोटो : demo pic
वर्षों से ई-पासपोर्ट की मांग की जा रही थी, जो इस मुद्दे के कारण अब लागू की जा रही है। पहले ई-पासपोर्ट केवल छेड़छाड़ व सुरक्षा के दृष्टिकोण से जारी किया जा रहा था, लेकिन अब इसके कुछ नियमों में और बदलाव हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक ई-पासपोर्ट में संबंधित व्यक्ति का पूरा डाटा बायोमीट्रिक होगा। इसमें पासपोर्ट के दौरान लगाए गए सभी डॉक्यूमेंट दिखेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
इंडियन पासपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक, जितने भी मोटे बकायेदार हैं, उनका डाटा भी ई-पासपोर्ट में फीड किया जाएगा। दूसरी ओर, जिस तरह पुराने एटीएम कार्ड बदले जा रहे हैं। उसी तरह पासपोर्ट को भी ई-पासपोर्ट के लिए जमा कराना पड़ सकता है। फिलहाल, विदेश मंत्रालय ने ई-पासपोर्ट का जिम्मा नासिक स्थित इंडिया सिक्योरिटी प्रेस को दिया है। इसी ओर से टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
passport
सूत्रों का कहना है कि एजेंसी संबंधित लोगों को पूर्व में जारी पासपोर्ट के आधार पर ई-पासपोर्ट जारी करेगी। साथ ही आधार कार्ड के जरिये यह भी देख लेगी कि संबंधित व्यक्ति के कितने खाते हैं और कितना बकाया है? कहीं डिफाल्टर तो नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति कर्ज लेकर भागना चाहेगा तो वह एयरपोर्ट पर ही जांच के दौरान पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पासपोर्ट
दिलचस्प बात यह है कि इस डाटा के साथ कोई भी व्यक्ति फीड करने के बाद छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा। मालूम हो कि ई पासपोर्ट एक पर्स में ही आ जाएगा। यह एक चिप के रूप में जारी होगा। पासपोर्ट धारक अपनी जानकारी मोबाइल में भी सेव कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें