फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन किलिंग: देखिए, कैसे चुन-चुन कर मारी गईं 812 बतखें, तस्वीरें

Sun, 06 Nov 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बर्ड फ्लू के चलते हरियाणा के हिसार में मारी गई बतखें
ब्लू बर्ड झील में मृत मिले पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद ऑपरेशन किलिंग के तहत 14 घंटे में 812 पक्षियों को मार कर दफना दिया।
विज्ञापन

2 of 6
बर्ड फ्लू के चलते हरियाणा के हिसार में मारी गई बतखें
हरियाणा के हिसार में केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई भोपाल लैब की टीम की निगरानी में पशुपालन विभाग की स्पेशल टीमों ने यह काम किया। भोपाल स्थित रीजनल डिजिज डायग्योनिस्टक लैब ने वीरवार को ब्लू बर्ड की बतखों में बर्ड फ्लू पाए जाने की रिपोर्ट दी थी। मृत पक्षियों में एच5एन8 एवियन इंन्फ्लयूएंजा पाया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
बर्ड फ्लू के चलते हरियाणा के हिसार में मारी गई बतखें
शुक्रवार सुबह छह बजे से पशु चिकित्सकों की टीम तैयार की गई थी। जिले भर के 68 पशुपालन चिकित्सकों को ऑपरेशन किलिंग में लगाया गया। इसके अलावा लुवास के साइंटिस्ट भी ऑपरेशन में शामिल किए गए। करीब 260 लोगों की टीमों ने 14 घंटे ऑपरेशन चलाया। जालंधर की लैब से आए एक्सपर्ट के निर्देशन में ऑपरेशन शुरू किया गया। पहले ब्लू बर्ड झील में बतखों को मारने का काम शुरू हुआ। यहां करीब 156 बतखें मिली।

4 of 6
बर्ड फ्लू के चलते हरियाणा के हिसार में मारी गई बतखें
इन सभी को पकड़कर मारा गया। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से तय मानकों के अनुसार पक्षियों को गहरे गड्ढे में दबाया गया। झील के करीब एक किलोमीटर के दायरे में स्थित राजकीय हैचरी फार्म के 595 मुर्गे- मुर्गियों को भी मारा गया। इन सभी को भी जमीन में दफना दिया गया। रात करीब आठ बजे ऑपरेशन पूरा किया गया। शनिवार को यहां डिसइंफेक्शन ऑपरेशन चलाया जाएगा। इसके बाद ही झील परिसर को खोला जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
बर्ड फ्लू के चलते हरियाणा के हिसार में मारी गई बतखें
भिवानी स्वास्थ्य विभाग ने एवीएन वायरस से होने वाली बर्ड फ्लू बीमारी के लिए स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग को अलर्ट किया है और दोनों ही विभागों को इस पर नजर रखने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। हिसार भिवानी से सटा है और भिवानी में चिड़ियाघर और तोशाम में झील पर प्रवासी पक्षियों का आना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्ड फ्लू के चलते हरियाणा के हिसार में मारी गई बतखें
उधर सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार को वाइल्ड लाइफ और एनीमल हसबैंडरी के अधिकारियों ने रोहतक में तिलियार झील का मौका मुआयना किया। टीम ने कई प्रवासी पक्षियों के साथ-साथ स्थानीय पक्षियों के सेंपल भी लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें