भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपका बड़ा फायदा करा सकती है। इग्नोर कर दी तो पछताना पड़ सकता है, नौकरी मिलने में मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
सेना भर्ती रैली
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में अगले तीन महीनों में सेना की पांच बड़ी भर्तियां होंगी। हरियाणा सरकार विचार कर रही है कि उम्मीदवारों की एंटी डोपिंग टेस्ट की व्यवस्था भी रैली स्थल पर ही की जाए। इसके अलावा बिचौलियों और दलालों को भी साफ संदेश दिया गया है कि यदि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी करने की कोशिश की तो कानून के अनुसार उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। रैली स्थल पर एंबुलेंस, डॉक्टर इत्यादि भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
सेना भर्ती रैली
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार चाहती है कि सूबे के अधिक से अधिक युवा इस भर्ती रैली में भाग लें। इसके लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि पूर्व सैनिकों की मदद से शहरों और देहातों में एक जागरूकता अभियान शुरू करके सेना में भर्ती के लिए प्रेरित किया जाए। सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग को इस अभियान की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा हरियाणा सरकार सेना की इन खुली भर्तियों में सुरक्षा के इंतजाम और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराएगी।
4 of 5
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
- 20 से 30 जुलाई के दौरान जिला रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी और चरखीदादरी के युवाओं हेतु भर्ती रैली।
- 20 से 30 अगस्त के दौरान जिला यमुनानगर के तेजली स्टेडियम, जगाधरी में अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला और यूटी चंडीगढ़ के युवाओं के लिए भर्ती रैली।
- 5 से 15 सितंबर के दौरान हिसार के ताऊ देवी लाल स्टेेडियम में हिसार, सिरसा, जींद और फतेहाबाद जिलों के युवाओं के लिए भर्ती रैली ।
- 20 से 27 सितंबर के दौरान अंबाला छावनी के खड्गा स्टेडियम में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर और राजस्थान के युवाओं के लिए भर्ती रैली।
- 9 से 18 अक्तूबर के दौरान रोहतक के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जिला रोहतक, सोनीपत, झज्जर और पानीपत के युवाओं के लिए भर्ती रैली।