फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से डरे नहीं लड़ें, ये लक्ष्ण देखिए ऐसे होता डेंगू, ऐसे बचें बीमारी से

Thu, 29 Sep 2016 11:23 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
डेंगू से डरे नहीं लड़ें - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ में डेंगू से एक और मौत हो गई। बीमारी से डरने की नहीं, बचने की जरूरत है। देखिए, कैसे फैलती है ये बीमारी, क्या हैं कारण, कैसे होगा बचाव?
विज्ञापन

2 of 8
अस्पताल में मरीज - फोटो : अमर उजाला
मृतक की पहचान जीरकपुर निवासी 43 वर्षीय भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। डेंगू के कारण चंडीगढ़ में ये पहली मौत है, इसके कारण लोगों का खौफ का माहौल बना हुआ है। बता दें कि बीते दिन चंडीगढ़ में डेंगू के 55 नए मामले आए। इनमें से 40 मरीजों के खून की जांच सिर्फ मनीमाजरा की लैब में की गई, जबकि 15 मामले में अलग-अलग जगहों से कंफर्म हुए। 
विज्ञापन

3 of 8
डेंगू से डरे नहीं लड़ें - फोटो : Demo Pic
बहुत से लोगों को नहीं पता कि डेंगू का मच्छर गंदी नालियों में नहीं बल्कि साफ सुथरे पानी में पनपते हैं। साफ सुथरे शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका ज्यादा खतरा रहता है। अगर आप को डेंगू हो जाए तो घबराएं नहीं, भरपूर मात्रा में तरल आहार लें, क्योंकि डिहाइड्रेशन से ही बीमारी खतरनाक होती है और अगर डेंगू के मरीज का प्लेटलेट्स काउंट 10,000 से ज्यादा हो तो प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन की जरूरत नहीं होती। 

4 of 8
डेंगू से डरे नहीं लड़ें - फोटो : Demo Pic
डेंगू में तेज बुखार के साथ नाक बहना, खांसी, आखों के पीछे दर्द, जोड़ों के दर्द और त्वचा पर हल्के रैश होते हैं। हालांकि कुछ लोगों में लाल और सफेद निशानों के साथ पेट खराब, जी मिचलाना, उल्टी आदि हो सकता है। चूंकि यह एक वायरस से होता है इसलिए इसकी कोई दवा या एंटीबायटिक नहीं है, इसका इलाज इसके लक्ष्णों का इलाज करके ही किया जाता है। तेज बुखार बीमारी के पहले से दूसरे हफ्ते तक रहता है।
विज्ञापन

5 of 8
डेमो पिक
डेंगू के ज्वर के लक्षण प्रथम चरण में सामान्य ज्वर के तरह ही लगते हैं। प्रथम चरण में डेंगू के लक्षण इस प्रकार के होते हैं- बुखार का टेम्परेचर चढ़ जाता है। बुखार आने के वक्त ठंड लगने लगता है। सर में बहुत दर्द होना। मांसपेशियों या जोड़ों में बहुत दर्द होना। ग्लैंड में दर्द या सूजन होना। उल्टी होना। भूख न लगना। ब्लडप्रेशर कम हो जाना। चक्कर आना। शरीर में रैशज का होना। खुजली होना। कमजोरी होना।
विज्ञापन

6 of 8
अस्पताल के बाहर मरीज - फोटो : अमर उजाला
यह तो डेंगू के प्रथम अवस्था के लक्षण हैं जो साधारणतः रोगी के शरीर के मुताबिक होता है। लेकिन जब डेंगू के रोग की स्थिति बहुत गंभीर हो जाती है तब शरीर में कुछ और समस्याएं नजर आने लगती है, जैसे- पेट में तेज दर्द होना। पेशीशूल। लीवर में फ्लूइड का जमा होना। सीने में फ्लूइड का जमा होना। खून में प्लेटलेट्स का कम होना। रक्तस्रावआदि।
विज्ञापन

7 of 8
डेंगू से डरे नहीं लड़ें - फोटो : Amar ujala
डेंगू से बचने के उपाय
 
1-बारिश का पानी निकालने वाली नालियों, पुराने टायरों, बाल्टियों, प्लास्टिक कवर, खिलौनों और अन्य जगह पर पानी रुकने न दें।
2- फव्वारों, पक्षियों के बर्तनों, गमलों  इत्यादि से हफ्ते में एक बार पानी बदल दें।
3- अस्थायी पूल्ज को खाली कर दें या उनमें मिट्टी भर दें।
4- स्विमिंग पूल का पानी बदलते रहें और उसे चलता रखें।
5- दीवारों, दरवाजों और खिड़कियों की दरारों को भर दें।
विज्ञापन

8 of 8
डेंगू से डरे नहीं लड़ें - फोटो : Demo Pic
6-दरवाजों और खिड़कियों की अच्छे से जांच कर लें।
7- बच्चें को सुलाने वाले कैरियर और अन्य बिस्तर को मच्छरदानी से ढक दें।
8- लंबी बाजू की शर्ट, पैंट और जुराबें पहनकर मच्छरों के कटने से बचें।
9- टीशर्ट को अपनी पैंट और पैंट को जुराबों में डाल कर रखें, ताकि खाली जगह से मच्छर काट न सकें।
10- सूर्य उदय और अस्त के समय व शाम को घर के अंदर रहें, क्योंकि मच्छर इस वक्त ज्यादा सक्रिय होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें