फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा करेंगे तो बैंक से मिलेंगे केवल 500 और 2000 के नोट, जानिए वजह

Tue, 06 Dec 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम के बाहर लाइन - फोटो : अमर उजाला
बैंकों से भले ही कई जगहों पर भीड़ छंटने लगी हो लेकिन एटीएम के बाहर कतार अभी लंबी ही रहेगी। हालांकि इस फैसले से लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
एटीएम के बाहर लाइन
लोगों की परेशानी देखते हुए आरबीआई ने बैंकों से पैसा निकालने की सीमा बढ़ा दी है। आरबीआई के मुताबिक, अब लोग हफ्ते में बैंकों से चेक के जरिए 24,000 रुपये से ज्यादा निकाल सकेंगे। हालांकि, 24,000 रुपये से अधिक की निकासी पर लोगों को 2000 और 500 के नोट मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
एटीएम के बाहर लाइन
वहीं, आरबीआई ने 24 हजार से ज्यादा निकालने को लेकर एक शर्त भी लगाई है। आरबीआई के मुताबिक, वही रकम निकाली जा सकती है जो 29 नवंबर के बाद खाते में जमा हुआ हो यानी 29 नवंबर से पहले जमा रकम पर निकासी की छूट नहीं मिलेगी, क्योंकि बहुत से खातों की जांच चल रही है।

4 of 5
एटीएम के बाहर लाइन
दूसरी ओर, इस फैसले के पीछे का कारण सैलरी को माना जा रहा है। सैलरी की तारीख नजदीक आने की वजह से ही आरबीआई ने चेक से निकासी पर छूट दी है। वैसे नोटबंदी के बाद से एक हफ्ते में अधिकतम 24 हजार रुपये निकासी की सीमा तय कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटीएम के बाहर लाइन - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि देश में मोदी सरकार ने 8 नवंर को 500 औऱ 1000 रुपए के पुराने नोटों पर बैन लगा दिया था। उसके बाद से ही लोग पैसों की कमी से परेशान हैं। बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन लगा कर खड़े हैं। उनकी इसी परेशानी को देखते हुए सरकार और आरबीआई ने कई नई घोषणाएं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें