फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर का मुंह काला कर शहर में घुमाया, पुलिसवाला देखता रहा, अब मिली सजा

Mon, 30 Oct 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
Fatehabad News
कुछ लोगों ने एक डॉक्टर का मुंह काला कर शहरभर में घुमाया। पुलिसवाले देखते रहे लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। अब उन्हे सजा मिली है, देखिए
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
छेड़छाड़ की घटना के बाद आरोपी चिकित्सक का मुंह कालाकर उसके कपड़े फाड़कर जलूस में लेकर जाती भीड़ ।
फतेहाबाद की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद भड़के लोगों द्वारा आरोपी डा. जिम्मी जिंदल का मुंह काला कर और उसके कपड़े फाड़कर उसका भरे बाजार जलूस निकालने के दौरान कोई कार्रवाई नहीं करने वाले एसपीओ सुभाष को पुलिस कप्तान कुलदीप यादव ने बर्खास्त कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
शहर थाने में तख्त पर बैठे आरोपी चिकित्सक को घेरे हुए शहर के लोग ।
एसपीओ (विशेष पुलिसकर्मी) पर आरोप था कि जिस समय डा. जिम्मी जिंदल के अस्पताल पर भीड़ ने हमला किया, उस समय और उसके बाद डा. जिंदल से बदसलूकी के समय भी एसपीओ सुभाष ने भीड़ को न तो रोकने का प्रयास किया और न ही उसने इस घटना की सूचना पीसीआर को दी। 

4 of 6
छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद आरोपी चिकित्सक के क्लीनिक में की गई तोड़फोड़।
 बस स्टैंड चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में बीती रात एसपी कार्यालय से आदेश आए थे जिसे सुभाष को सौंप दिए गए और उन्हें ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद आरोपी चिकित्सक के क्लीनिक में की गई तोड़फोड़।
गौरतलब है कि पिछले दिनों बीडीएस की छात्रा से रेप का मामला सामने आने के बाद भड़की भीड़ ने डा. जिम्मी जिंदल को उसके क्लिनिक से पकड़कर लाल बत्ती चौक से होते हुए सिटी थाने तक पकड़ कर लेकर आए थे। इस दौरान भीड़ ने डा. जिम्मी जिंदल से मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छेड़छाड़ की घटना के बाद आरोपी चिकित्सक का मुंह कालाकर उसके कपड़े फाड़कर जलूस में लेकर जाती भीड़ ।
इस दौरान फव्वारा चौक पर कुछ लोगों ने आरोपी डा. जिम्मी जिंदल के कपड़े तक फाड़ दिए थे। इस दौरान बर्खास्त एसपीओ सुभाष जलूस के साथ चुपचाप चलता रहा और उसने कार्रवाई नहीं की। बाद में आरोपी चिकित्सक डा. जिम्मी जिंदल की पत्नी डा. सिया जिंदल की शिकायत पर शहर पुलिस ने आठ आरोपियों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें