फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाएं, सिर्फ 200 रुपये का निवेश और मोटा मुनाफा...करोड़पति बन सकते हैं

Wed, 29 Aug 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
post office
 पोस्ट ऑफिस में जाकर एक खाता खुलवाएं, सिर्फ 200 रुपये का निवेश करना होगा और मुनाफा देखेंगे तो यकीं नहीं कर पाएंगे। कुछ साल बाद आप करोड़पति बन सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
post office
जानते हैं कि आप बैंक के अलावा पोस्ट ऑफिस में भी अकाउंट खुलवा सकते हैं और यहां पर निवेश करना बैंक से ज्यादा फायदेमंद और सुरक्षित है। पोस्ट ऑफिस से फिक्स्ड डिपॉजिट कराने पर बैंक के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है। एफडी की गई रकम डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत इंश्योर्ड होती है।
विज्ञापन

3 of 7
post office
अगर बैंक को किसी तरह का नुकसान होता है तो इस स्कीम के तहत जमाकर्ता को सिर्फ 1 लाख रुपये की राशि मिलती है, लेकिन पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट के साथ ऐसा नहीं है। ऐसे में इस स्कीम में निवेश करना फायदेमंद ही होता है। इसके लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकते हैं। एचडीएफसी, एक्सिस और आईसीआईसीआई में भी यह खाता खुलवा सकते हैं।

4 of 7
पोस्ट आॅफिस का एटीएम - फोटो : amar ujala
स्कीम का फायदा उठाने के लिए मिनिमम 200 रुपये में यह अकाउंट खुलवाएं। इससे ज्यादा अपने ऊपर निर्भर करता है। पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट स्कीम भी है। इस स्कीम के तहत एक शख्स कई अकाउंट खुलवा सकता है। अगर आपके पास अच्छे पैसे हैं तो एक से ज्यादा अकाउंट में निवेश करके अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
डाकघर
स्कीम के तहत, पैसे निवेश करने के बाद एक साल की एफडी कराने पर 6.6% ब्याज मिलेगा। 2 साल की एफडी पर 6.7% ब्याज मिलेगा। 3 साल की एफडी पर 6.9% ब्याज मिलेगा और 5 साल में 7.4% ब्याज मिलेगा। अगर तय समयावधि से पहले पैसे की जरूरत पड़े तो पहले डिपॉजिट को छह महीने होने के बाद निकलवा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
धन निवेश
अगर आपने 1 साल, 2 साल, 3 साल या 5 साल के लिए अकाउंट खुलवाया है, और छह महीने बाद या एक साल बाद पैसा चाहिए तो डिपॉजिट पर सेविंग अकाउंट के बेसिक इंटरेस्ट के हिसाब से रिटर्न मिलेगा। एक साल के बाद निकलवाने पर निकलवाने की डेट तक जितने साल और महीने हो गए, उस पर 2 फीसदी कम ब्याज देकर पूरा रिफंड मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धन निवेश
इस स्कीम पर बैंक से ज्यादा ब्याज दर 7.4 फीसदी है। निवेश की कोई अधिकतम राशि तय नहीं है, 200 रुपए से खुलवा सकते हैं। गवर्नमेंट डिपॉजिट होने की वजह से कोई रिस्क नहीं रहता है। अकाउंट को सिक्योरिटी के रूप में रखकर इसके बदले लोन भी ले सकते हैं। सालाना ब्याज को रिकरिंग डिपॉजिट में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आपकी आरडी 5 साल के लिए हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें