अगर आप अपनी शादी में लीक से हटकर कुछ अनोखा करना चाहते हैं तो ये ऑप्शन बड़े कमाल का है, देखिए सभी एन्जॉय भी करेंगे और हैरान भी होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
marriage
गौरतलब है कि देश में अनोखे स्टाइल से शादी करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। कहीं दूल्हा हेलिकॉप्टर से आ रहा है तो कहीं क्रेन से जयमाल की रस्म अदा की जा रही है। ऐसे में डीएमआरसी ने मेट्रो में बरात और दुल्हन लाने का ऑप्शन दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
लोग बारात ले जाने और दुल्हन लाने के लिए एक कोच या पूरी ट्रेन बुक कर सकते हैं। डीएमआरसी ने चलती ट्रेन में शादी की रस्म पूरी करने का भी प्रपोजल तैयार किया है। प्रपोजल को मंजूरी मिल गई तो दूल्हा-दुल्हन चलती ट्रेन में 7 फेरे भी ले सकेंगे।
4 of 5
marriage logo
प्रपोजल के मुताबिक, शादी से 15 दिन पहले कोच या ट्रेन की बुकिंग कराई जा सकती है। 45 व्यक्ति बारात में शामिल होने चाहिए। इसके लिए मेट्रो स्टेशनों के कंट्रोल रूम से आवेदन फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं।
जिस दिन बारात ले जानी होगी, उस दिन बुकिंग कराने वाली पार्टी को 15 मिनट पहले बारात में शामिल सभी लोगों को मेट्रो स्टेशन पर ले जाकर पर कंट्रोल रूम को सूचना देनी होगी। इसके बाद बरात को कोच या ट्रेन उपलब्ध कराई जाएगी।