फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SOI-NSUI भिड़े, खूब हुई धक्का-मुक्की और गाली गलौज

Tue, 23 Jun 2015 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में सोई और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। खूब कहासुनी हुई, धक्का-मुक्की और गाली गलौज हुई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

SOI-NSUI भिड़े, खूब हुई धक्का-मुक्की और गाली गलौज

2 of 8
पंजाब यूनिवर्सिटी में वीसी ऑफिस के बाहर स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) छात्र नेताओं के बीच सोमवार को कहासुनी हो गई। दोनों गुट काफी देर तक एक-दूसरे से गालीगलौज करते रहे।
विज्ञापन

SOI-NSUI भिड़े, खूब हुई धक्का-मुक्की और गाली गलौज

3 of 8
हालात बिगड़ने पर पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामला तो शांत हो गया, लेकिन एनएसयूआई ने सोई के लीडर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग के साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी।

SOI-NSUI भिड़े, खूब हुई धक्का-मुक्की और गाली गलौज

4 of 8
दरअसल, सोई के छात्र नेता अपने स्टेट प्रेसिडेंट विक्की मिड्डू खेड़ा के ऊपर लगे परीक्षा में नकल करने के आरोपों को झूठा करार देते हुए दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन

SOI-NSUI भिड़े, खूब हुई धक्का-मुक्की और गाली गलौज

5 of 8
उन्होंने मामले को साजिश बताते हुए सीसीटीवी फुटेज चेक कर जांच कराने की मांग रखी। इसके लिए डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) नवल किशोर को वीसी के नाम ज्ञापन भी सौंपा और जब सोई छात्र नेता वहां से जाने लगे तो एनएसयूआई का दल वीसी ऑफिस के पास सोई का पुतला फूंकने पहुंच गया।
विज्ञापन

SOI-NSUI भिड़े, खूब हुई धक्का-मुक्की और गाली गलौज

6 of 8
सोई के छात्र नेताओं ने एनएसयूआई को वहां से जाने के लिए कहा। इसी बात पर तकरार हुई और गालीगलौज शुरू हो गई। स्थिति को समझते हुए मौजूद पुलिस व पीयू सिक्योरिटी ने बीचबचाव करते हुए सोई नेताओं को जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

SOI-NSUI भिड़े, खूब हुई धक्का-मुक्की और गाली गलौज

7 of 8
तभी एनएसयूआई ने वीसी ऑफिस के मेन गेट के बाहर ही नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने सोई का पुतला फूंका और अकाली नेताओं को भी घेरा।
विज्ञापन

SOI-NSUI भिड़े, खूब हुई धक्का-मुक्की और गाली गलौज

8 of 8
एनएसयूआई लीडर दिव्यांशु ने कहा कि प्रदर्शन करने से रोकने की कोशिश सरासर दबंगई है। जब तक सोई के नकलची स्टूडेंट लीडर के खिलाफ केस दर्ज कर उचित कार्रवाई नहीं होती है, भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें