फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, आखिर कैसे 10वीं में 10 नंबर पाकर फेल होने वाला बना 'टॉपर'

Thu, 25 May 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 5
haryana topper
10वीं में 10 नंबर पाकर फेल होने वाले को 'टॉपर' बना दिया गया। ऐसा होने का तरीका पता चला तो इंजीनियर्स भी उसके सामने फेल नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन
हिंदी में 100 में से 100, अंग्रेजी में 100 में 100, मैथ में 100 में से 99, साइंस में 100 में से 100, पंजाबी में 100 में 100 और एसएसटी में 100 में से 98। फिर भी कुल जोड़ 600 में से 197 और इस तरह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट बिगड़ गया। टॉपर्स की गलत लिस्ट जारी हो गई और ऐसा हुआ ‘थ्री डिजिट’ के कारण।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन
रिजल्ट की वेबफाइल बनाते समय अंकों के जोड़ में कंप्यूटर ने तीन डिजिट में प्राप्त अंक स्वीकार नहीं किए। दो डिजिट में प्राप्त अंकों के आधार पर ही रिजल्ट घोषित कर दिया। यह गलती भी शिक्षा बोर्ड के अधिकारी व कंप्यूटर सेल के इंजीनियरों ने नहीं बल्कि टॉपर युद्धवीर सिंह के स्कूल (वीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानियां) के डायरेक्टर डा. जेडी सिंह ने पकड़ी।

4 of 5
ऑनलाइन
डा. जेडी सिंह ने बताया कि रिजल्ट वेबसाइट पर डालने के दो मिनट बाद यानी 4:02 मिनट पर शिक्षा बोर्ड के अधिकारी को गड़बड़ी के बारे में सूचित किया। दो डिजिट काउंट करने की वजह से ही युद्धवीर सिंह का रिजल्ट (98 जमा 99) में कुल योग 197 अंक दर्शाया गया। जबकि, विषय वार अंकों में चार विषयों में सौ में सौ अंक दर्शाये गए। बाद में बोर्ड ने संशोधित रिजल्ट जारी किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन - फोटो : demo pics
इस रिजल्ट में युद्धवीर के छह विषयों में बेस्ट फाइव विषयों का योग किया गया तो उसे 500 में से 499 अंकों के साथ हरियाणा टॉपर घोषित किया। युद्धवीर जैसे प्रदेश में 1023 बच्चे थे, इनके सौ से सौ अंक लेने के बाद भी कुल योग में नहीं जुड़े। वहीं बोर्ड के कर्मचारी त्रुटिपूर्ण रिजल्ट पर निलंबित अधीक्षक स्तर के अधिकारी और एक सीनियर सिस्टम एग्जीक्यूटिव के समर्थन आ गए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें