फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज में खुला नौकरियों का पिटारा, 2968 पदों पर सीधी भर्ती, देखिए कब से?

Mon, 22 May 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Haryana Roadways
हरियाणा सरकार ने रोडवेज में भर्तियों का पिटारा खोल दिया है। लंबे समय से खाली ड्राइवरों और कंडक्टरों के पद भरने के लिए कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2 of 6
Haryana Roadways
ड्राइवरों और कंडक्टरों के पद भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने कवायद शुरू कर दी है। इससे जहां रोडवेज के डिपुओं में खड़ी बसें सड़कों पर दौड़ सकेंगी, वहीं खाली पद भरने की मांग कर रही रोडवेज यूनियनें भी हो-हल्ला नहीं कर पाएंगी। आयोग ने भारी वाहन चालक के 2038 व परिचालक के 930 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Haryana Roadways - फोटो : ‌file photo
25 मई से 24 जून रात 11:59 बजे तक पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 28 जून रात 11:59 बजे तक रहेगी।

4 of 6
हरियाणा रोडवेज - फोटो : file photo
चालक के 2038 पदों में से 734 पद सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जबकि 345 पद अनुसूचित जाति, 264 पद पिछड़ा वर्ग-ए, 143 पिछड़ा वर्ग-बी, 184 पद आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य, 143 पद भूतपूर्व सैनिक सामान्य, 41 पद भूतपूर्व सैनिक अनुसूचित जाति, 41 पद भूतपूर्व सैनिक पिछड़ा वर्ग-ए, 61 पद भूतपूर्व सैनिक पिछड़ा वर्ग-बी, 20 पद उत्कृष्ट खिलाड़ी सामान्य, 21 पद उत्कृष्ट खिलाड़ी अनुसूचित जाति, 21 पद उत्कृष्ट खिलाड़ी पिछड़ा वर्ग-ए और 20 पद उत्कृष्ट खिलाड़ी पिछड़ा वर्ग-बी के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रोडवेज बस - फोटो : file photo
परिचालक के 930 पदों में से 335 पद सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हैं। 157 पद अनुसूचित जाति, 120 पद पिछड़ा वर्ग-ए, 66 पिछड़ा वर्ग-बी, 84 पद आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य, 66 पद भूतपूर्व सैनिक सामान्य, 19 पद भूतपूर्व सैनिक अनुसूचित जाति, 19 पद भूतपूर्व सैनिक पिछड़ा वर्ग-ए...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
haryana roadways - फोटो : अमर उजाला
...28 पद भूतपूर्व सैनिक पिछड़ा वर्ग-बी, 9 पद उत्कृष्ट खिलाड़ी सामान्य, 9 पद उत्कृष्ट खिलाड़ी अनुसूचित जाति, 9 पद उत्कृष्ट खिलाड़ी पिछड़ा वर्ग-ए और 9 पद उत्कृष्ट खिलाड़ी पिछड़ा वर्ग-बी के लिए आरक्षित रहेंगे। चालक के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक पास होना जरूरी है। आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिचालक पद के लिए उम्मीदवार ने मैट्रिक या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें