कप्तान गौतम गंभीर के शतक की बदौलत नार्थ जोन की टीम ने दिलीप ट्राफी मैच में 457 रन बना लिए हैं। सेंट्रल जोन ने नार्थ जोन के खिलाफ पहली पारी में 538 का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओझा ने वीरवार को 217 रनों की पारी खेली। नार्थ जोन ने पहली पारी में 457 बनाए। इसमें कप्तान गौतम गंभीर के शतक अहम रहा। पीसीए स्टेडियम मोहाली में चार दिवसीय दिलीप ट्राफी के मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को नार्थ जोन की पहली पारी की शुरुआत खराब रही। युवी ने 7 चौके और 1 छक्का जमाया। इसी बीच गौतम गंभीर ने 156 गेंदों पर 100 रन पूरे किए। टीम को स्कोर जब 330 था, तभी गौतम गंभीर 167 के निजी स्कोर पर गेंदबाज पांडे का शिकार बने।