फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी नई व्यवस्था, देख लीजिए...फिर नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी

Tue, 10 Jul 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
women driving
आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर एक नई व्यवस्था की गई है। आप भी जान लीजिए बहुत जरूरी है, फिर कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। बदलाव बेहद अहम है और इसका फायदा कहीं भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
women driving
नई व्यवस्था के तहत अब ट्रेन में सफर करते समय आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की हार्ड कॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। डिजिटल दस्तावेज मान्य कर दिए गए हैं। ऐसे में लोग अब आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी टीसी को दिखा सकेंगे। वह पूरी तरह वैध होगी और कोई इसे मानने से इंकार नहीं कर सकता।
विज्ञापन

3 of 8
aadhaar
अभी ये दस्तावेज मान्य हैं
अभी फोटोयुक्त वोटर कार्ड, पासपोर्ट, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी फोटोयुक्त आईडी, मान्यता प्राप्त स्कूल-कॉलेज के पहचान पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक की पासबुक, क्रेडिट कार्ड, आधार, एम आधार और ई-आधार कार्ड आदि फोटो पहचान प्रमाण माने जाते हैं।

4 of 8
आधार
ऐसे ले सकते हैं डिजिटल लॉकर
डिजिटल लॉकर डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का अहम हिस्सा है। यह दस्तावेजों की फोटो कॉपी सुरक्षित रखने की इलेक्ट्रॉनिक तिजोरी की तरह काम आता है। इस सेवा के जरिये लोग जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेजों को ऑनलाइन सुरक्षित रख सकते हैं। यह सुविधा पाने के लिए यूजर के पास आधार कार्ड होना चाहिए। अपना आधार अंक डाल कर यूजर अपना डिजिलॉकर खाता खोल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
aadhaar card
डिजिटल लॉकर यानी डिजिलॉकर प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया का एक अहम हिस्सा है। डिजिटल लॉकर का उद्देश्य जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर करके भौतिक दस्तावेजों के उपयोग को कम करना और एजेंसियों के बीच में ई-दस्तावेजों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। लॉकर में सेव सॉफ्ट कॉपी पूरी तरह मान्य होगी, कोई इसे मानने से इंकार नहीं कर सकता।
विज्ञापन

6 of 8
ट्रेन पैसेंजर
डिजिटल लॉकर में ई-साइन की सुविधा भी है जिसका उपयोग डिजिटल रूप से हस्ताक्षर करने के लिए किया जा सकता है। पिछले महीने आए आंकड़ों के मुताबिक, पीएम मोदी की सरकार द्वारा लगभग सालभर पहले शुरू की गई डिजिलॉकर (DigiLocker) सर्विस में लाखों लोग रजिस्टर कर चुके हैं। डिजिटल लॉकर बनाने के लिए आपको https://digitallocker.gov.in पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड नंबर की जरूरत होगी। आधार कार्ड इसलिए जरूरी है, ताकि फर्जीवाडे से बचा जा सके।
विज्ञापन

7 of 8
digi locker - फोटो : अमर उजाला
साइट पर साइनअप करने के लिए आधार नंबर मांगा जाएगा और दो विकल्प यूजर वैरिफिकेशन के लिए उपलब्ध होगें। पहला ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड जिसपर क्लिक करते ही आपको आधार कार्ड में दिए गए मोबाइल नंबर पर ये पासवर्ड आ जाएगा। यदि आप दूसरा विकल्प यानी अंगूठे का निशान चुनते हैं तो एक पेज खुलेगा जहां आपको उंगलियों के निशान पर अपने अंगूठे का निशान लगाना होगा। अगर निशान वैध है तभी यूजर का वैरिफिकेशन हो पाएगा और इसके बाद आप अपना यूजर नेम और पासवर्ड क्रिएट कर पाएंगे।
विज्ञापन

8 of 8
digi locker
लॉकर में pdf, jpg, jpeg, png, bmp और gif फॉरमेट की फाइलें सेव की जा सकती हैं। अपलोड की जाने वाली फाइल का साइज 1 एमबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। फिलहाल प्रत्येक यूजर को 10 एमबी का स्पेस मिलेगा, जिसे बाद में बढ़ाकर 1 जीबी किया जाना प्रस्तावित है। इससे ऑनलाइन दस्तावेजों की प्रामाणिकता सुनिश्चित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें