फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में मैकबुक और फेसबुक पर ज्ञान, मिलिए इस डिजिटल बाबा से

Sun, 16 Jul 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
Digital Baba Jind
हाथ में एप्पल का फोन, पैरों में ब्रांडेड स्पोर्ट्स शूज और बैग में महंगा लैपटॉप, पर वेशभूषा साधुओं जैसी। यह कोई आम आदमी नहीं बल्कि एक सन्यासी है जो फेसबुक पर ज्ञान देता है, यकीं न हो तो देखिए...
विज्ञापन

2 of 9
Digital Baba Jind
हाथ में आईफोन का एडवांस वर्जन, सामने टेबल पर शानदार लैपटॉप देखकर लोग किसी के प्रति अलग-अलग धारणाएं बना सकते हैं। वहीं एक बाबा ऐसे भी हैं, जो इनका प्रयोग समाज में भारतीय मूल्यों का प्रवाह कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
Digital Baba Jind
इस डिजिटल बाबा के सोशल मीडिया पर लाखों समर्थक हैं और हरियाणा के जींद में बाबा अपने फेसबुक फ्रेंड और शहर के जानेमाने दंत चिकित्सक डॉ. विवेक सिंगला से मिलने पहुंचे।

4 of 9
Digital Baba Jind
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के स्वामी रामशंकर उर्फ डिजिटल बाबा ने युवाओं में भारतीय संस्कृति और संस्कार भरने के लिए सोशल मीडिया को अपनाया है। 30 वर्षीय स्वामी रामशंकर चार साल में देश के 13 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
Digital Baba Jind
इस दौरान उन्होंने अपनी पहचान डिजिटल बाबा के रूप में बनाई है। भले ही हावभाव और आचार-व्यवहार से साधु लगते हैं, लेकिन किसी को अपने पैरों को हाथ नहीं लगाने देते।
विज्ञापन

6 of 9
Digital Baba Jind
जींद पहुंचे स्वामी राम शंकर ने बताया कि उन्होंने दस साल पहले संयास लिया था। उन्होंने कहा कि आज गरीब व अमीर दुखी है। ऐसे में संन्यासी जीवन ही सुख प्राप्त करने का मार्ग है।
विज्ञापन

7 of 9
Digital Baba Jind
डिजिटल बाबा राम शंकर लोगों विशेषकर युवाओं से इंटरनेट के माध्यम से ही संपर्क में आते हैं। जिन लोगों के विचार उनके साथ मिलते हैं, इसके बाद वे उनसे मुलाकात भी करते हैं।

8 of 9
Digital Baba Jind
डिजिटल बाबा के अनुसार, अपने संस्कारों के बल पर ही भारत कभी विश्व गुरु रहा। इसके बल पर ही फिर से भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन

9 of 9
Digital Baba Jind
स्वामी राम शंकर के अनुसार उनका मुख्य लक्ष्य युवाओं में भारतीय संस्कारों को दोबारा लाना है। इसके लिए वे कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्था के गेट पर पहुंच कर युवाओं से सीधा संवाद भी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें