पंजाब के मुक्तसर में प्राइवेट कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन
बस पलटीः 44 ने आंखों देखी मौत, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
2 of 5
हादस मलोट रोड पर हुआ। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 44 अन्य घायल हो गए। घायलों में चार यात्रियों को ज्यादा चोटें आईं हैं। इनमें दो बच्चे व एक महिला भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बस पलटीः 44 ने आंखों देखी मौत, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
3 of 5
हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ। राहगीरों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए सवारियों को बस से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। रूपाणा जन सेवा और गांव के लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
बस पलटीः 44 ने आंखों देखी मौत, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
4 of 5
हादसे में प्यारा सिंह (50) निवासी गांव मुकंद सिंह वाला फिरोजपुर की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें अधिकतर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है।
बस पलटीः 44 ने आंखों देखी मौत, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
5 of 5
मिली जानकारी के अनुसार, नागपाल ट्रांसपोर्ट की बस मंगलवार सुबह फिरोजपुर से श्रीगंगानगर जा रही थी। सुबह करीब ग्यारह बजे मलोट रोड पर गांव भुंदड़ के पास पलट गई।