फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 8: धोनी-गेल की टीमें अलग, एक चीज कॉमन

Thu, 09 Apr 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 7
चाहे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की आईपीएल सीजन 8 में टीमें अलग हैं, लेकिन दोनों में एक चीज कॉमन है। देखिए, तस्वीरें। रिपोर्ट: सौरभ खन्ना
विज्ञापन

IPL 8: धोनी-गेल की टीमें अलग, एक चीज कॉमन

2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी जहां चेन्नई सुपर किंग टीम के कप्तान हैं, वहीं, क्रिस गेल रॉयल चैलेंज बंगलुरु के ओपनर बल्लेबाज हैं। दोनों ही खिलाड़ी पंजाब के जालंधर में बने बल्ले में चौके-छक्के मारेंगे। इसके अलावा आईपीएल के कई खिलाड़ी स्पार्टन के बल्ले से चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

IPL 8: धोनी-गेल की टीमें अलग, एक चीज कॉमन

3 of 7
अब स्पार्टन के बल्ले आईपीएल-8 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। धोनी और गेल के अलावा आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडिन बिलजार्ड, मिछेल जॉनसन, ब्रॉवो समेत कई खिलाड़ी स्पार्टन के बैट से आईपीएल में खेलेंगे। सभी क्रिकेटरों के बैट के बैलेंस पर विशेष ध्यान दिया गया है।
 

IPL 8: धोनी-गेल की टीमें अलग, एक चीज कॉमन

4 of 7
आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडिन बिलजार्ड के बल्ले का वजन 1 किलो 170 ग्राम रखा गया है। आईपीएल के लिए क्रिकेटरों को लाइट वेट के बैट बनवाकर भिजवाए गए हैं। उन्होंने कहा टी-20 मैच में क्रिकेटर लाइट वेट बैट का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

IPL 8: धोनी-गेल की टीमें अलग, एक चीज कॉमन

5 of 7
जालंधर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का नाम इस बार आईपीएल सीजन-8 में भी चमकेगा। जालंधर की स्पार्टन स्पोर्ट्स ने आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग के लिए ड्रेस तैयार की है। स्पार्टन स्पोर्ट्स के मालिक ज्योति शर्मा ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कंपनी के एमडी कुणाल शर्मा को बताया कि टीम की ड्रेस बहुत ही शानदार है।
विज्ञापन

IPL 8: धोनी-गेल की टीमें अलग, एक चीज कॉमन

6 of 7
वहीं, टीके स्पोर्ट्स के एमडी राजन कोहली ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर हैदराबाद टीम प्लेयर्स के लिए प्लेइंग किट और एक्सरसाइज किट तैयार की गई है। खिलाड़ियों के लिए ट्रैक-सूट, पोलो टीशर्ट, कैप बनाई गई है। दोनों टीमों की ड्रेस बनाने के लिए इंडस्ट्री ने खुद ही कपड़ा तैयार किया है, जोकि स्पेशल न्यू डेवलेप्ड मैटीरियल से बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 8: धोनी-गेल की टीमें अलग, एक चीज कॉमन

7 of 7
जालंधर की टीके स्पोर्ट्स इंडस्ट्री बालीवुड स्टार अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम पिंक पैंथर के लिए भी किट तैयार कर चुकी है। किट बनवाने के लिए अभिषेक बच्चन खुद जालंधर के लेदर कांप्लेक्स में स्थित टीके स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें