हरियाणा की हिसार जेल में एक ऐसा 'संत' कैद है, जिसपर 10 एफआईआर दर्ज हैं। उसकी हर पेशी पर सैकड़ों समर्थक उमड़ पड़ते हैं। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
देखिए, जेल में ऐसा 'देशद्रोही', जिसे 'भगवान' मानते हैं लोग
2 of 8
ये कथित संत है रामपाल। इनकी पेशी चाहे हिसार में हो या रोहतक में। हर पेशी पर भारी पुलिस बल के बावजूद सैकड़ों समर्थक रामपाल के नजदीक पहुंच जा रहे हैं। हिसार जेल से यहां पेशी पर लाए गए रामपाल को देखने के लिए पहुंचे सैकड़ों अनुयायी पुलिस पर भारी पड़े।
विज्ञापन
देखिए, जेल में ऐसा 'देशद्रोही', जिसे 'भगवान' मानते हैं लोग
3 of 8
रामपाल समर्थकों ने रात को ही शहर में डेरा डालना शुरू कर दिया था। बाहरी प्रदेशों से आए अधिकतर अनुयायियों ने रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी। सुबह सभी कोर्ट के पास इकट्ठा हो गए। पिछली बार पार्क से खदेड़े जाने के बाद समर्थकों ने इस बार किसी पार्क में शरण नहीं ली।
देखिए, जेल में ऐसा 'देशद्रोही', जिसे 'भगवान' मानते हैं लोग
4 of 8
रामपाल को गुपचुप तरीके से कोर्ट लाया गया। भनक लगते ही समर्थक नारे लगाने लगे। रामपाल को गाड़ी से उतार पेशी पर ले जाया गया। पुलिस समर्थकों से बचने के लिए रामपाल को कब्रिस्तान वाले रोड से लेकर सीधे सोनीपत स्टैंड की ओर जाने लगी। इस पर समर्थकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
देखिए, जेल में ऐसा 'देशद्रोही', जिसे 'भगवान' मानते हैं लोग
5 of 8
रामपाल के कोर्ट से बाहर निकलते ही समर्थक लघु सचिवालय के रास्ते से दौड़ते ही दूसरी सड़क पर पहुंच गए। यहां महिला, बुजुर्ग और बच्चों ने सड़क पर लेटकर प्रणाम किया। किसी ने वैन के पास दौड़कर प्रणाम किया। पुलिस ने जैसे-तैसे समर्थकों का खदेड़ा।
विज्ञापन
देखिए, जेल में ऐसा 'देशद्रोही', जिसे 'भगवान' मानते हैं लोग
6 of 8
दूध से नहाने वाला रामपाल एक घंटे तक प्यास बुझाने के लिए तड़पता रहा। उसे पानी नसीब नहीं हुआ। वकील पानी की बोतल लेकर गाड़ी के पास पहुंचे तो पुलिस ने बंद बोतल का पानी देने से इनकार कर दिया। काफी देर तक जद्दोजहद होने पर पुलिस ने पानी लाकर दिया।
विज्ञापन
देखिए, जेल में ऐसा 'देशद्रोही', जिसे 'भगवान' मानते हैं लोग
7 of 8
करौंथा कांड में रामपाल के खिलाफ हत्या और धोखाधड़ी की दो एफआईआर दर्ज की गई थी। 18 नवंबर 2014 को बरवाला आश्रम में पुलिस बल और रामपाल के अनुयायियों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद रामपाल सहित 943 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
देखिए, जेल में ऐसा 'देशद्रोही', जिसे 'भगवान' मानते हैं लोग
8 of 8
रामपाल और उसके करीबियों के खिलाफ 6 एफआईआर दर्ज की थी। इनमें देशद्रोह, हत्या, बंधक बनाना सहित अन्य धाराएं शामिल थीं। एक हत्या और दूसरी एफआईआर हिसार सिविल लाइन थाने में बरवाला की घटना की सच्चाई शीर्षक किताब बांटने पर दर्ज की गई थी।