फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन है दिलावर इंसा, कैसे बना राम रहीम का राइट हैंड, सबकुछ जानिए

Sat, 16 Sep 2017 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा/गोहाना
विज्ञापन
1 of 9
डॉ.दिलावर इंसां
राम रहीम का रूतबा ऐसा था कि कम ही लोग उस तक पहुंच पाते थे। ऐसे में दिलावर इंसा कैसे राम रहीम का राइट हैंड बन गया, जानिए...
विज्ञापन

2 of 9
डेरा प्रमुख से आशीर्वाद लेता दिलावर इंसा।
पंचकूला एसआईटी के हत्थे चढ़ा डेरा सच्चा सौदा का प्रवक्ता डॉ. दिलावर इंसा गुरमीत राम रहीम का बेहद खास है। डेरा प्रमुख ने उसे कॉलेज से उठाकर पहले संत एमएसजी ग्लोरियस स्कूल का प्रशासक बनाया और बाद में डेरा का प्रवक्ता बनाया।
विज्ञापन

3 of 9
डॉ. दिलावर इंसां।
दिलावर ने डेरा प्रमुख की हर फिल्म में काम किया और हर मंच का संचालन करता था। डेरा सच्चा सौदा प्रबंधक कमेटी में डॉ. दिलावर इंसां वह नाम था जिसे हर डेरा प्रेमी जानता था। वह हर शो और हर सत्संग में मंच का संचालन करता था। डेरा प्रमुख को कैसे और कब हंसाना है वह अच्छी तरह से जानता था।

4 of 9
डॉ. दिलावर इंसां।
संगत की किस रग पर कब हाथ रखकर दबाना है उसे खूब आता था। मूलरूप से सोनीपत जिले के गांव बली-चमराड़ा के रहने वाले दिलावर ने जालंधर से बारहवीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उसने वर्ष 2001 में डेरा के कालेज में बीकॉम में दाखिला लिया। 
विज्ञापन

5 of 9
डॉ. दिलावर इंसां।
वर्ष 2004 में डेरा के ही कॉलेज से एमए किया। वर्ष 2006-07 में उसने सीडीएलयू से एमफिल की। इसके बाद जीजेयू से पीएचडी की। दिलावर वर्ष 2006 से 2008 तक शाह सतनाम कॉलेज में पत्रकारिता एवं जन संचार में प्राध्यापक रहा। 
विज्ञापन

6 of 9
डॉ. दिलावर इंसां।
वर्ष 2008 से 2012 तक शाह सतनाम स्कूल का पि्रंसिपल रहा। वर्ष 2012 में उसे संत एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल के प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2010 में दिलावर ने अपने ही कॉलेज की अध्यापिका पूजा से शादी कर ली।
विज्ञापन

7 of 9
डॉ. दिलावर इंसां।
इस बीच दिलावर अपनी वाक पटुता से डेरा प्रमुख के काफी करीब पहुंच गया। डेरा प्रमुख की तारीफ में कसीदे पढ़ना उसे खूब आता था। यही वजह रही कि वह सीनियर को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गया। कुछ माह पूर्व उसे डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 

8 of 9
डॉ. दिलावर इंसां।
दिलावर ने डेरा प्रमुख की हर फिल्म में काम किया और फिल्म निर्माण में सहयोग किया। माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख का करीबी होने की वजह से वह डेरे का कई राज जानता है।
विज्ञापन

9 of 9
डॉ. दिलावर इंसां।
पत्नी भी थी स्केटिंग कोच
दिलावर की पत्नी पूजा भी डेरामुखी की ओर से चलाए जा रहे स्कूल में बतौर कोच नौकरी करती है। वह स्कूली बच्चों को स्केटिंग सिखाती है। पूजा राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी बताई जा रही है। शादी के बाद से पूजा अपने पति के साथ डेरे में रह रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें