रक्षाबंधन पर जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के लिए लोगों की दीवानगी की हद देखने को मिली। लोगों ने एक ऐसी चीज भेज दी कि बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई, पुलिस भी हैरान है।
विज्ञापन
2 of 6
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
साध्वियों से दुष्कर्म करने वाले गुरमीत राम रहीम के लिए राखी के हजारों पैकेट डाक घर पहुंचे हैं। इनमें रक्षा सूत्र भेजे गए हैं। रक्षाबंधन पर्व पर बोरे भरकर पहुंच रहीं राखियों से जेल व डाक विभाग का काम ही नहीं परेशानी भी बढ़ गई है। डाकघर के इकलौते कर्मचारी के लिए राखी के पैकेट रिसीव करना, रिकॉर्ड दर्ज करना, छंटनी के बाद पैकेट डिस्पैच करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
3 of 6
ram rahim
कुछ यही हाल जेल की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे अधिकारी का भी है। यहां सुरक्षा के लिहाज से हर सामान व पैकेट को खंगाला जा रहा है। राखी के पैकेट के जरिए जेल में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस न पहुंच पाए, इसके लिए उन्हें स्कैन किया जा रहा है। एक दिन में चार से अधिक पैकेट स्कैन करना जेल प्रशासन का सिर दर्द बन गया है। इस जांच में जरा सी चूक भारी पड़ सकती है। सुरक्षा कवच में छेद बना तो बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस मामले में जेल प्रशासन ने कुछ कहने से इनकार किया है।
4 of 6
राम रहीम
- फोटो : self
कहीं जेल की सुरक्षा न भेद जाए इलेक्ट्रोनिक डिवाइस
जेल में आए दिन मोबाइल, सिम, चार्जर व नशीला पदार्थ मिलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। रक्षाबंधन पर यह खतरा और बढ़ गया है। राखी के सामान्य से पैकेटों ने सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इसलिए जेल के बाहर कड़ी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। कहीं जेल की अभेद सुरक्षा को इलेक्ट्रोनिक डिवाइस धता साबित न कर दे, इसलिए जेल प्रशासन भी किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहता है। ऐसे में जेल के बंदियों से मिलने जाने वालों की भी मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। साथ लाए जाने वाले सामान को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
Ram Rahim
100 रजिस्ट्री व 300 स्पीड पोस्ट जेल पहुंचीं
जेल में दुष्कर्म की सजा भुगत रहे गुरमीत राम रहीम को सैकड़ों राखियां मिल चुकी हैं। शनिवार को डाक विभाग ने 100 रजिस्ट्री व 300 स्पीड पोस्ट जेल पहुंचा दी हैं। इन डाक को जेल प्रशासन ने रिसीव करने में करीब चार घंटे लगा दिए। सुरक्षा कारणों से राखियों के बोरे को पूरी तरह खंगाला गया। इसके बाद ही उन्हें रिसीव किया गया।
डाकघर में कुछ दिनों से डाक बढ़ गई हैं। यहां रोजाना सैकड़ों डाक आ रही हैं। इनमें से 90 प्रतिशत गुरमीत राम रहीम के नाम पर होती हैं। पहले ग्रीटिंग कार्ड आ रहे थे। अब राखियां आ रही हैं। शनिवार को चार सौ पैकेट जेल पहुंचाए गए। अभी करीब एक हजार से अधिक डाक पेंडिंग हैं। सोमवार को कार्यालय खुलने पर शेष डाक भी छंटनी के बाद पहुंचाई जाएगी। - जगदीश बुधवार, पोस्ट मास्टर, सब पोस्ट ऑफिस, पीटीसी सुनारिया