फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से राम रहीम को लेकर ऐसी जानकारी आई सामने, मां और पत्नी भी नहीं जानती होंगी...पढ़िए

Sat, 23 Jun 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
राम रहीम
सुनारिया जेल से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसके बारे में मां और पत्नी भी नहीं जानती होंगी। बाबा साध्वी यौन शोषण केस में 20 साल की सजा काट रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राम रहीम
इस सजा के दौरान बाबा जेल में मेहनत मजदूरी कर रहे हैं, जिसके बदले उन्हें वेतन भी दिया जाएगा। बाबा को खेती और बागवानी का काम दिया गया है। यह काम करते हुए बाबा आलू उगा रहे हैं और अब तक वह डेढ़ क्विंटल आलू उगा चुके हैं। खेती करने के लिए बाबा को एक हजार गज जमीन दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Ram Rahim - फोटो : File Photo
लेकिन हैरान करने वाली बात ये हैं कि बाबा को अभी तक मेहनताने के तौर पर एक भी पैसा नहीं मिला है। जेल नियमों के मुताबिक, बाबा को काम करने के बदले जो रकम मिलनी थी, वो ऑनलाइन उनके खाते में जानी थी। नकद राशि के भुगतान का कोई प्रावधान नहीं है।

4 of 5
राम रहीम
अब क्योंकि बाबा के सभी बैंक खाते सील हैं, तो इस वजह से मेहनताने की राशि उनके खाते में नहीं भेजी जा रही है। ऐसे में बाबा बिना मेहनताना लिए जेल में सब्जियां उगा रहे हैं। बाबा इस समय आलू के अलावा घिया, तौरी, एलोविरा और टमाटर उगा रहे हैं। रोजाना वे दो घंटे खेती के काम में लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम रहीम
बाबा जेल में कैदियों को प्रवचन देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार से आग्रह भी किया था, लेकिन इसके लिए अभी उन्हें इजाजत नहीं मिली है। जेल में राम रहीम को स्पेशल बैरक में रखा गया है, पर कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी जाती। राम रहीम की दिनचर्या अन्य बंदियों की तरह ही होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें