फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के बारे में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, जानकर यकीं नहीं कर पाएंगे

Mon, 26 Feb 2018 02:21 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
राम रहीम
जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के बारे में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है, जिसे जानकर पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
राम रहीम
दरअसल, 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई ने वीरवार को गुरमीत राम रहीम सहित दो अन्य डॉक्टरों के खिलाफ चार्जशीट दायर की। डॉ. एमपी सिंह और डॉ. पंकज गर्ग पर आरोप है कि ये दोनों डेरा प्रमुख के कहने पर साधुओं को नपुंसक बनाते थे।
विज्ञापन

3 of 6
राम रहीम
आरोपों के मुताबिक राम रहीम डेरे के साधुओं को यह कहकर बरगलाता था कि भगवान तक पहुंचने का यही एकमात्र रास्ता (नपुंसक बनना) है। साधुओं को डेरे में ही नपुंसक बनाया जाता था। साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में डेरे के साधु रहे हंसराज चौहान ने पंजाब-हरियाणा हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी।

4 of 6
राम रहीम
याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने दिल्ली सीबीआई को जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर दर्जनों गवाहों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया था कि डेरा प्रमुख दो डॉक्टरों की मदद से साधुओं को बरगलाकर नपुंसक बनाता था।
विज्ञापन

5 of 6
राम रहीम
वहीं मामले में आरोपी दिल्ली निवासी आरोपी डॉ. एमपी सिंह बीते साल 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में अभी जेल में है। आरोप लगाने वाले एक डेरा अनुयायी की पंचकूला हिंसा के मामले में गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम रहीम - फोटो : self
गौरतलब है कि पंचकूला हिंसा के बाद भी डेरे के दो अनुयायियों ने डेरे पर नपुंसक बनाने के आरोप लगाए थे। इसके बाद जांच के लिए डॉक्टरों की एक कमेटी भी बनाई गई थी। बताया जाता है कि दोनों डेरा प्रमुख के करीबी रहे हैं। अब सीबीआई की विशेष अदालत में मामले की अगली सुनवाई पांच फरवरी को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें