फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Budget 2018: 13 क्लिक करके जानिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?

Mon, 26 Feb 2018 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 13
budget - फोटो : self
मोदी सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। 13 क्लिक करके जानिए, वित्त मंत्री अरुण जेटली की पोटली ने क्या महंगा किया और क्या सस्ता।
विज्ञापन

2 of 13
mobile
मोबाइल पार्ट्स महंगे होंगे। इस पर कस्टम ड्यूटी 15% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है। मोबाइल एक्सेसरीज भी महंगे हो गई हैं। इस पर कस्टम ड्यूटी 7.5-10% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 13
Mobile
मोबाइल फोन का चार्जर, एडॉप्टर, प्लास्टिक चार्जर, प्लास्टिक एडॉप्टर भी महंगे, इन पर पहले कोई  कस्टम ड्यूटी नहीं लगती थी, अब इस पर 10 फीसदी कस्टम ड्यूटी कर दिया गया है। स्मार्ट वॉच और ऐसी पहनने वाले सभी डिवाइस महंगे होंगे।

4 of 13
सिगरेट - फोटो : getty images
सिगरेट, लाइटर भी मंहगा, इस पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है। ऑरेंज फ्रूट जूस, क्रेनबेरी जूस- इस पर कस्टम ड्यूटी 10पर्सेंट से बढ़ाकर 50 पर्सेंट कर दिया गया है। परफ्यूम और टॉयलेट पेपर भी महंगा हो गया है।
विज्ञापन

5 of 13
shaving - फोटो : Getty Images
सनस्क्रीन, मेनी क्योर पेडीक्योर के सामान सहित मेकअप के सामान भी महंगे हो गए हैं। इन पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दी गई है। शेविंग के सामान, डियोड्रेंट भी महंगा हो गया। इस पर कस्टम ड्यूटी 10 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

6 of 13
used car
मोटर कारों के पार्ट्स, मोटरसाइकिल, मोटर कार्स भी महंगे हो गए। इस पर सेस बढ़ाकर 7.5/10% से 15% कर दिया गया है। ट्रक और बसों के रेडियल टायर भी महंगे हो गए हैं। इन पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 13
footwear
सिल्क फैब्रिक भी महंगा हो गया है। इन पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है। फुटवियर भी महंगे हो गए हैं। इस पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है। फुटवियर के पार्ट्स भी महंगे हो गए हैं। इस पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है।

8 of 13
Diamond Ring
डायमंड ज्वैलरी महंगी हो गई है। कट और पॉलिश किए हुए रंगीन जेमस्टोन भी महंगे हो गए हैं। इस पर कस्टम ड्यूटी 2.5% से बढ़ाकर 5% कर दिया गया है। नकली गहने भी महंगे हो गए हैं। इस पर कस्टम ड्यूटी 15% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है।

9 of 13
फर्नीचर - फोटो : File Photo
एलसीडी, एलईडी, ओएलईडी टीवी और इनके पार्ट्स भी महंगे हो गए हैं। इस पर कस्टम ड्यूटी 7.5-10% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है। फर्नीचर भी महंगा हो गया है। लैंप, लाइटिंग फिटिंग, नेम प्लेट भी महंगा हुआ। इस पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है।

10 of 13
smartwatch
रिस्ट वॉच, पॉकेट वॉच, स्टॉप वॉच और अलॉर्म क्लाक पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है। मछली पकड़ने वाली रॉड, हुक, बटर फ्लाई नेट भी महंगा हो गया है। इस पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है।

11 of 13
demo pic
बच्चों के खिलौने भी महंगे हो गए हैं। बच्चों की तीन पहिल वाली साइकिल, पैडल कार, डॉल और बाकी तरह के खिलौने, वीडियो गेम भी महंगे हो गए हैं। इस पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है।

12 of 13
kite
इसके अलावा कैंडल, पतंग और सनग्लासेज भी महंगे हो गए हैं। सफोला ऑयल, कोकोनट ऑयल, रिफाइंड वेजिटेब ऑयल जैसे ग्राउंट नट ऑयल भी महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Demo Pic
ये चीजें हुई सस्ती
एलएनजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस), प्रिपेएर्ड लेदर, सिल्वर फॉयल, पीओसी मशीनें, फिंगर स्कैनर, माइक्रो एटीएम, आइरिस स्कैनर, सौर बैटरी, देश में तैयार हीरे, ई-टिकट पर से सर्विस टैक्स कम किया गया, अप्रसंस्कृत काजू, सौर टेंपर्ड शीशे, कॉक्लीअर इम्प्लांट, कच्चा माल, एक्सेसरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें