फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडवर्ड में लिखी थी हिंसा की स्किप्ट, फिर बाबा के समर्थकों ने मचाई तबाही, 15 तस्वीरें

Tue, 29 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 15
Ram Rahim Verdict
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थकों ने हिंसा की स्क्रिप्ट लिखी थी, वो भी कोडवर्ड में। जैसे ही फैसला आया, शुरू हुआ तबाही का तांडव, तस्वीरों में देखिए कैसे।
विज्ञापन

2 of 15
पंचकूला हिंसा
डेरामुखी को दोषी करार देने के बाद हुई भयावह हिंसा की स्क्रिप्ट फैसला आने से चौबीस घंटे पहले वीरवार को फाइनल हो गई थी। इसे राम रहीम के गुर्गों ने दिन-रात में बखूबी लिखा और सीबीआई की विशेष अदालत से एक किलोमीटर दूर जमा डेरा प्रेमियों को इसकी रूपरेखा भी समझा दी। विभिन्न सेक्टरों के पार्कों व सड़क किनारे जमा युवाओं और महिलाओं को पुलिस की ओर से होने वाले एक्शन के बाद के रिएक्शन के दिशा-निर्देश कोर्डवर्ड में दिए गए थे।
विज्ञापन

3 of 15
Ram Rahim Verdict
समर्थकों के लिए खाना, पानी, चाय ला रहे पंजाब-हरियाणा के डेरामुखी के गुर्गों पर हर आधे घंटे बाद मुख्य स्थलों पर पहुंचकर पल-पल बदल रही रणनीति से अवगत कराने का भी जिम्मा था। पंजाब-हरियाणा नंबर की गाड़ियों में पांच से दस की संख्या में भरकर आ रहे ये गुर्गे जहां समर्थकों को मीडिया से दूरी बनाने के डेरे के आदेशों से अवगत करा रहे थे, वहीं फैसला आने के बाद की प्लानिंग भी समझा दी थी।

4 of 15
Ram Rahim Verdict
इसे देखते हुए डेरा प्रेमियों ने वीरवार रात तक पंचकूला को हिंसा में झोंकने का साजो-सामान जुटा लिया था। पुलिस को यह भी भनक नहीं लग पाई कि वीरवार को ही डेरा समर्थक महिलाओं को यह बताया जा चुका था कि पुलिस के कार्रवाई करने या जबरन उठाने पर उन्हें आगे होकर मोर्चा संभालना है, जबकि समर्थक पीछे रहेंगे। उन्हें चिल्लाते हुए सड़कों पर लेटने और हंगामा करने के भी निर्देश थे।

 
विज्ञापन

5 of 15
Ram Rahim Verdict
पंचकूला में ही नहीं हरियाणा में भी तांडव मचाने की तैयारी थी। शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में स्थित डेरा सच्चा सौदा से संबंधित नाम चर्चा घरों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नाम चर्चा घरों से हथियारों का जखीरा मिला है। इसमें हजारों की संख्या में लाठी-डंडे, धारदार हथियार और पेट्रोल बम शामिल हैं। सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के बाहर एक एके-47 मिली है।
विज्ञापन

6 of 15
Ram Rahim Verdict
वहीं, प्रदेश में 43 से अधिक नाम चर्चा घरों को सील किया गया है। कई नाम चर्चा घरों से सीसीटीवी कैमरे गायब मिले हैं। कंप्यूटर से हार्ड डिस्क गायब मिले हैं। जिस तरह से पेट्रोल बम और लाठी डंडे मिले हैं उससे लगता है कि डेरा समर्थक बड़े पैमाने पर हिंसा की फिराक में थे। पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। एक दिन पहले आगजनी के आरोप में कई लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

7 of 15
Ram Rahim Verdict
कैथल जिले में डेरों और नाम चर्चा घरों की तलाशी में 21 चाकू, एक पेचकस, 7 कुल्हाड़ी, 176 लाठी, 4 लोहे की पाइप, 3 ड्रम, खाली बीयर की 20 बोतलें, पेट्रोल से भरा एक ड्रम, 3 पेट्रोल की बोतलें, 10 कस्सी, 10 टोंगली, 6 कसौले, 23 गंडासी, 7 जमैली, 114 बिंडे मिले हैं। इनके अलावा 12 पैकेट मिर्च पाउडर, 51 छतरी, एक ट्रैक्टर और ट्राली, दो जिप्सी और एक लग्जरी बस भी मिली है। करीब 200 लोगों के खिलाफ 13 मामले दर्ज किए गए हैं। 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

8 of 15
Ram Rahim Verdict
अंबाला कैंट में जिला प्रशासन और पुलिस ने 13 नाम चर्चा घरों को सील किया है। नाम चर्चा घरों की तलाशी ली गई तो बड़ी मात्रा में पेट्रोल बम, लाठियां और धारदार हथियार मिले हैं। बराड़ा स्थित नाम चर्चा घर से पुलिस को मिले 16 पेट्रोल बम मिले हैं। इसके अलावा काफी संख्या में लाठी डंडे और धारदार हथियार मिले हैं। एक नाम चर्चा घर से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य गेटों पर ताला लगाने के बाद एसडीएम की ओर से नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

9 of 15
Ram Rahim Verdict
कुरुक्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के पांच अनुयायियों के खिलाफ दूरभाष केंद्र में आग लगाकर जलाने के प्रयास सहित देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। पांचों आरोपियों सहित जिला पुलिस ऐहतियात के तौर पर डेरा सच्चा सौदा के 14 अनुयायियों को हिरासत में लिया है। इसी तरह जिले 11 नाम चर्चा घर सील किए गए हैं। तलाशी में 5000 लाठी डंडे मिले हैं। 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

10 of 15
Ram Rahim Verdict
फतेहाबाद में पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, रतिया से करीब 12 श्रद्धालुओं के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई है। टोहाना और जाखल में पेट्रोल बम भी मिले हैं। तलाशी के दौरान पुलिस को तकरीबन ढाई दर्जन के करीब डंडे आदि मिले हैं। जिले के किसी भी डेरा परिसर में पुलिस ने तलाशी अभियान नहीं चलाया। किसी डेरे को सील भी नहीं किया गया है।

11 of 15
Ram Rahim Verdict
करनाल में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 15 डेरा प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मिर्ची स्प्रे, पेट्रोल बम और अन्य सामान मिली है। टोल टैक्स के पास एक गाड़ी से 20 लीटर डीजल की केन, 4 बिंडे, दो लाठी और एक दवाइयों से भरी पेटी मिली है। घरौंडा में दो कैन पैट्रोल, लगभग 150 लोहे की गोलियां, लाइटर, तेज हथियार और लाइटर मिले हैं। वहीं, इंद्री में नाम चर्चा घर से 92 लाठी-डंडे, 55 मिर्ची स्प्रे की शीशी, चार बीयर की बोतलों में पेट्रोल, एक लाइटर और माचिस बरामद हुआ है।

12 of 15
Ram Rahim Verdict
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद होने के चलते दूसरे दिन भी सीमाएं सील रहीं। शहर के बीचोंबीच आर्य नगर में एक डेरा प्रेमी के मकान के साथ लगती गली में पांच पेट्रोल बम मिले हैं। पुलिस ने डेरा प्रेमी के मकान पर ताला लगाकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार करके झज्जर जिला जेल भेजा है। नौ डेरा प्रेमियों को शांति भंग होने के अंदेशा के चलते गिरफ्तार किया गया है।

13 of 15
Ram Rahim Verdict
सीआईए-वन पानीपत ने लूट की योजना बनाते दो डेरा अनुयायियों को दबोचा है, जबकि दो भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने कई डेरा अनुयायियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं जिला प्रशासन व पुलिस ने शनिवार को जिले में स्थित डेरा बाबा के पांच नामचर्चा घरों को सील कर दिया। इनमें पानीपत शहर के अंदर तहसील कैंप में एक और थाना मतलौडा के अंतर्गत उरलाना कलां, मतलौडा, थर्मल व रैरकलां स्थित नाम चर्चा घरों को सील कर दिया गया।

14 of 15
Ram Rahim Verdict
सिरसा में 500 लोगों पर केस दर्ज
सिरसा में गांव बेगू के बिजली घर और बेगू रोड पर स्थिति मिल्क प्लांट में आग लगाने के आरोप में 500 अज्ञात उपद्रवियों पर केस दर्ज किया है। मिल्क प्लांट के प्रबंधक कर्ण सिंह का कहना है कि आगजनी से प्लांट को करीब 100 करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

15 of 15
Ram Rahim Verdict
जींद स्थित नाम चर्चा घर की तलाशी में पुलिस को 103 लाठी-डंडे मिले हैं। इसके अलावा कृषि कार्यों में प्रयोग होने वाले सामान मिले हैं। नरवाना में करीब 45 लाठियां मिली हैं। उचाना में 30 छोटे डंडे, 30 बड़े डंडे, एक कंप्यूटर, दो जेली और एक पक्षियों को भगाने वाली पिस्तौल मिली है। जुलाना में कोई हथियार व संदिग्ध सामान नहीं मिला है। डीसी अमित खत्री का कहना है कि डेरे या नाम चर्चा घर को सील नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें