हमेशा लाखों लोगों से घिरे रहने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, दिनभर लोगों का इंतजार करते रहा लेकिन उसे जेल में मिलने कोई भी नहीं आया।
विज्ञापन
2 of 7
राम रहीम
- फोटो : SELF
रोहतक के सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से मिलने वीरवार को परिजन तक नहीं पहुंचे। सिर्फ एक वकील वकालतनामे पर हस्ताक्षर करवाने के लिए आया। बुखार और खांसी से पीड़ित राम रहीम शाम पांच बजे तक इंतजार करता रहा।
विज्ञापन
3 of 7
Ram Rahim
राम रहीम ने पांच लोगों के नाम और तीन के मोबाइल नंबर जेल प्रशासन को दिए हैं, जिनसे वह मुलाकात करना और बात करना चाहता है। सुनारिया जेल राम रहीम को रास नहीं आ रही है। जेल में उसे खांसी और जुकाम के साथ हल्के बुखार की भी शिकायत हो गई है।
4 of 7
राम रहीम
- फोटो : social media
जेल के डाक्टरों ने ही कैदी नंबर 8647 गुरमीत के स्वास्थ्य की जांच की और उसे दवाइयां दीं। चिकित्सकों के अनुसार हवा पानी बदलने और सही तरह से न खाने-पीने और सोने की वजह से समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
राम रहीम सजा
- फोटो : SELF
जेल मेनुअल के अनुसार गुरमीत राम रहीम के नाम के पहले अक्षर के अनुसार वीरवार और सोमवार को उनसे मिलने के लिए मुलाकाती आ सकते हैं। मगर वीरवार को शाम पांच बजे तक कोई परिजन मिलने नहीं पहुंचा। अंदाजा लगाया जा रहा था कि परिजन मिलने आ सकते हैं। एक वकील जरूर डेरा मुखी के वकालतनामे पर हस्ताक्षर करवाकर ले गया है। ताकि हाईकोर्ट में अपील की जा सके।
विज्ञापन
6 of 7
राम रहीम को साध्वी रेप केस में सजा
जेल प्रशासन को दो बार दी सूची
डेरा मुखी ने जेल प्रशासन को पांच लोगों के नाम के साथ दो बार सूची सौंपी, जिनसे वह मिलना चाहता है। पहली सूची में उसने हनीप्रीत का नाम भी रखा था मगर दूसरी सूची में इसे हटाकर अपने बेटे, दोनों बेटियों, एक दामाद और मां का नाम ही रखा। साथ ही तीन लोगों के मोबाइल नंबर देकर उनसे बात कराने की भी गुहार की है। इसमें डेरा मुखी की मां, डेरे के एक अधिकारी जो पूरे लेनदेन का हिसाब रखता है और एक अन्य डेरा प्रबंधक का नंबर शामिल हैं।
जेल में जाने वाले हर शख्स की कुंडली खंगालेगी पुलिस
पुलिस को भनक लगी है कि डेरा मुखी के अनुयायी योजना के तहत जेलों में जा सकते हैं। इसके लिए छोटा-मोटा अपराध करके खुद को गिरफ्तार करवाना भी शामिल है। ऐसी स्थिति में पुलिस ने हर रोज गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की कुंडली खंगालने का फैसला किया है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं गिरफ्तार आरोपी डेरा मुखी का अनुयायी तो नहीं है।