राम रहीम को पता था कि उसे जेल होनी है, इसलिए उसने पहले से ही कई कोड वर्ड तैयार कर रखे थे, जिनमें से एक था ‘स्प्रे कर दो’। जानिए इसका क्या मतलब है?
विज्ञापन
2 of 7
Ram Rahim
25 अगस्त को फिरोजपुर और फरीदकोट में आगजनी करने के लिए डेरा प्रेमियों की तरफ से ‘स्प्रे कर दो’ का कोड रखा गया था, जिसे पुलिस के खुफिया विभागों ने ट्रेस कर फिरोजपुर और फरीदकोट को आगजनी की घटनाओं से बचा लिया।
विज्ञापन
3 of 7
Ram Rahim Verdict
मुक्तसर से 35 पेट्रोल बम बरामद हुए थे। विभिन्न खुफिया एजेंसी टेलीफोन और मोबाइल पर होने वाली सभी कॉल पर नजर रखे हुए थे, वहीं से पता चला कि स्प्रे का मतलब आग लगने का आदेश है। पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार 25 अगस्त से पहले ही डेरा प्रेमियों की टेलीफोन और मोबाइल पर जो बातें हो रही थी उन्हें ट्रेस किया जा रहा था।
4 of 7
राम रहीम
- फोटो : social media
25 अगस्त को जब डेरा प्रमुख को दोषी ठहराया गया तो उसके कुछ ही देर बाद कुछ प्रेमी बात कर रहे थे कि स्प्रे करना शुरू कर दो। स्प्रे का मतलब अपने इलाके में आगजनी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दो। इसी कारण इलाके में कर्फ्यू लगाया गया। मुक्तसर से 35 पेट्रोल बम बरामद किए गए।
विज्ञापन
5 of 7
राम रहीम
- फोटो : SELF
पंजाब में जो डेरा प्रेमी थे, वे पंचकूला में बैठे थे, यही कारण है कि पंजाब में नुकसान कम हुआ है। अधिकारी ने बताया कि डेरा प्रेमियों की कोड में जितनी बातें हुई हैं उन्हें ज्यूडिशियल और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखा है।
विज्ञापन
6 of 7
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
फिरोजपुर में डेरा सच्चा सौदा की तरफ से बनाई गई कमेटी कुर्बानी के सदस्यों को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। फिरोजपुर के गांव ढींढसा में जिन दो डेरा प्रेमियों ने गुरुद्वारे में आग लगाई थी, उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।
आरोपी की गुरुद्वारे के सामने ही किरयाने की दुकान थी। अधिकारियों का कहना है कि डेरा प्रेमी के पास गुरुद्वारे की चाबी थी, उसने खुद गुरुद्वारे का दरवाजा खोलकर आग लगाई और शोर मचा दिया। अधिकारियों का कहना है कि गुरुद्वारे में आग लग जाती तो पूरे पंजाब का माहौल खराब होना था।