'आप' द्वारा बर्खास्त किये गये पार्टी कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को लेकर पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही केजरीवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल
- फोटो : Amar ujala
पंजाब के उपमुख्यमंत्री और शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी द्वारा बर्खास्त किये गये पार्टी कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को अकाली दल में लिये जाने संबधी स्पष्ट करते हुये कहा है कि ऐसे व्यक्तियों की शिअद को कोई जरूरत नही हैं। एक मदिंर के सौन्दर्यकरण प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखने के अवसर पर जब पत्रकारों ने सुखबीर बादल से पूछा कि क्या अब अकाली दल छोटेपुर को पार्टी में लेगी तो बादल ने कहा कि उनके पास दृढ़, ईमानदार व मेहनती कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद है और पार्टी को ऐसे व्यक्तियों की कोई जरूरत नही।
विज्ञापन
3 of 5
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल
- फोटो : Amar ujala
आम आदमी पार्टी के भविष्य संबधी पूछे जाने पर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी, जो दिल्ली में लोगों को अपने साथ मिलाकर सता हथियाने में कामयाब हुई थी, को पंजाब के सूझवान लोगों ने समय पर पहचान कर इस का खात्मा कर दिया है और अब यह पार्टी लोगों तक पहुंचने की कोशिश नहीं करेगी। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी का ग्राफ लोक सभा चुनावों के बाद ही गिरना शुरू हो गया था और अब तो इनकी की तानाशाहियों के कारण लोगों के मनों में इसका अस्तित्व खत्म हो गया है।
बादल ने आम आदमी पार्टी को लोगों और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा नकारे हुये लीडरों की टोली बताते हुये कहा कि इसके सभी नेता पेसे इकटठे करने पर लगे हुये है और पार्टी के नेता टिकटें तक बेच रहे है। उन्होने कहा कि जो पार्टी किसी धर्म का सम्मान नहीं करती वह गुरूओं पीरों की धरती पंजाब पर शासन करने के बारे में सोच भी नही सकती। क्योकि पंजाब में सभी धर्मो के लोग रहते है और अपने अपने धर्म अथाह श्रद्ध रखते है।
सुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर के सांसद केप्टन अमरेन्द्र सिंह के बारे में कहा कि चुने हुये प्रतिनिधि होने के बावजूद कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने क भी अपने लोक सभा क्षेत्र में मुंह तक नही दिखाया, विकास करवाना तो बड़े दूर की बात है। कांग्रेस और आप पार्टी को आड़े हाथों लेते हुये स. बादल ने कहा कि न तो इन दोनों पार्टियों को पंजाब के हितों की परवाह है और न ही राज्य की समृद्ध संस्कृति और धार्मिक विरासत का कोई ख्याल है।