आजकल जहां लोग अपने नशेड़ी रिश्तेदारों और दोस्तों का बाहर नाम लेने का हौसला नहीं जुटा पाते और नाता तोड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं। वहीं डेनमार्क की रहने वाली कैटलीन ने कुछ ऐसा किया कि लोगों सुनकर दंग रह गए। उनकी गुरदासपुर के मलकीत सिंह से दोस्ती हुई और उसके बाद प्यार हो गया। लेकिन ये प्रेम कहानी कई मायनों में अद्भूत है।
दरअसल युवक नशे का आदी था। कैटलीन ने उसे अपना प्रेमी बनाया। प्रेमिका बनकर जब वह नशे के दलदल से युवक को बाहर निकालने में सफल नहीं हुई तो फिर उसकी पत्नी बन गई। वह अपने पति के साथ परछाई की तरह रही ताकि उसे इस दलदल से बाहर निकाल सके। इसके लिए वह सात समंदर पार कर भारत आ पहुंची।