फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा : फेसबुक पर लाइव होकर लोगों को भड़का रहा था इकबाल, बहुत बड़ी थी साजिश 

Wed, 10 Feb 2021 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली हिंसा का आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली स्पेशल सेल की तरफ से पकड़ा गया इकबाल सिंह 26 जनवरी को लाल किले को बड़ा नुकसान पहुंचाना चाहता था। दिल्ली पुलिस के हाथ जो वीडियो लगे थे, उसके अनुसार इकबाल सिंह लाल किले पर हुई हिंसा का साजिशकर्ता था। क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने यह खुलासा किया है कि इकबाल फेसबुक पर लगातार लाइव होकर लोगों को भड़का रहा था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
लाल किले पर 26 जनवरी को बवाल हुआ था। - फोटो : फाइल फोटो
एसआईटी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इकबाल सिंह ने लाल किले के अंदर भीड़ को उकसाकर लाहौर गेट तुड़वाने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने छानबीन के बाद इकबाल सिंह की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। मंगलवार रात उसे पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।  
 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी इकबाल सिंह। - फोटो : ANI
पुलिस को मिले वीडियो में इकबाल सिंह लोगों से लाल किला पहुंचने और वहां धावा बोलने के लिए कहता नजर आ रहा है। वह लगातार फेसबुक लाइव भी कर रहा था। इकबाल के इशारे पर उपद्रवियों ने वहां बवाल किया और लाहौर गेट तोड़ने की कोशिश की।
 

4 of 5
लाल किले पर हिंसा। - फोटो : फाइल फोटो
जांच के दौरान पता चला है कि हिंसा की साजिश पहले ही रच ली गई थी। अलग-अलग समूहों को लाल किला व आईटीओ पहुंचने के लिए कहा गया था। कुछ खास लोगों को इसकी जिम्मेदारी दी गई। सोशल मीडिया के माध्यम से 15 हैशटैग के जरिये हिंसा को बढ़ावा दिया गया। इसके लिए साजिशकर्ताओं ने अपने अकाउंट इस्तेमाल किए। जांच अधिकारियों का कहना है कि जिन अकाउंट से नफरत फैलाई गई, वे सभी कथित खालिस्तान समर्थक हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इकबाल सिंह-दीप सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली हिंसा में दो दिन में दिल्ली पुलिस को दोहरी कामयाबी मिली है। मंगलवार को हरियाणा में करनाल बाईपास से आरोपी दीप सिद्धू पकड़ा गया था। वहीं देर रात होशियारपुर से इकबाल सिंह को धर दबोचा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें