जाट आरक्षण आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलकर जाटों का समर्थन करती नजर आई।
विज्ञापन
2 of 5
दीपिका मलिक
लड़की ने खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उसने सीएम को 'फॉग' कहा। वीडियो में लड़की अपना नाम दीपिका मलिक बता रही है। वीडियो में लड़की कह रही है कि " मैं हूं जाटणी दीपिका मलिक। दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ती हूं और 29 तारीख से हम अपणा आरक्षण का अधिकार लेने फिर आ रहे हैं। तुम्हें रास्ते में ये कहीं फॉग वगैरह मिले ना (यहां दो राजनेताओं के नाम लिए गए हैं) तो उन्हें ये कह दियो की बैठ कै दो घड़ी आराम कर ले। और अब चलेंगे जाट, जाट तो न्यू ए काच्चे काटेंगे। जय जाट, जय जाटणी, जय जाट एकता। लगे रहो सारे भाई।
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका मलिक
कौन है दीपिका मलिक: फेसबुक से मिली डिटेल के अनुसार दीपिका मलिक की तीन अलग-अलग प्रोफाइल बनाई गई हैं। इन प्रोफाइल में दीपिका ने अपने आप को इनेलो पार्टी के स्टूडेंट विंग इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) का सदस्य बताया है। प्रोफाइल से मिली जानकारी के अनुसार दीपिका दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट है और यूनिवर्सिटी इलेक्शन भी लड़ चुकी है। दीपिका ने खुद को बॉक्सिंग खिलाड़ी भी शो कर रखा है।
4 of 5
प्रदेश के 19 जिलों में चल रहे धरनास्थलों पर दूसरे दिन शांति
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 29 जनवरी से चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन के लिए पुलिस और सरकार ने सख्त रूख अपना रखा है। चप्पे-चप्पे पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात है। इस दौरान सोशल मीडिया पर हरियाणा सरकार की पैनी नजर है, हालांकि इंटरनेट बंद नहीं किया गया है। भड़काऊ व अफवाह फैलाने वालों को लगातार आब्जर्व किया जा रहा है। इन पर रोक लगाने के लिए कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर रखी हैं।
जाटों की 6 मांगेः केन्द्र और राज्य में जाटों को आरक्षण दिया जाए। फरवरी 2016 के आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवार वालों और घायलों को मुआवजा दिया जाए। मारे गए लोगों के आश्रितों को नौकरी दी जाए। दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएं। दोषी अफसरों पर कार्रवाई की जाए। सांसद राजकुमार सैनी की स्पीच की जांच करने के बाद उनकी संसद से मेंबरशिप रद्द की जाए। आंदोलन के दौरान जेल भेजे गए जाटों को रिहा किया जाए।