दिल्ली चुनाव में 'आप' की जीत पर केजरीवाल के पैतृक शहर हिसार में केजरीवाल की बहन समेत चाची, चाचा और शहर के लोग खूब झूमे, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, 'आप' की जीत पर ऐसे झूमीं केजरीवाल की बहन
2 of 5
दिल्ली चुनाव में 'आप' की जीत पर का जश्न केजरीवाल के पैतृक शहर हिसार में मनाया गया। डीजे पर केजरीवाल की बहन समेत चाची, चाचा और शहर के लोग खूब झूमे। अरविंद केजरीवाल की बहनें चिंकी, लक्ष्मी और भांजे विपुल, पवन, मोटू, दिनेश, भोलू, कृष्ण फोगला, हेमंत गर्ग भी डीजे पर चल रहे गानों पर जमकर थिरके और शहर के लोगों के साथ खुशियां साझा की।
विज्ञापन
देखिए, 'आप' की जीत पर ऐसे झूमीं केजरीवाल की बहन
3 of 5
परिवार के लोग बोले दिल्ली में मोदी लहर पर सवार भाजपा की किरण बेदी के खिलाफ सिवानी में जन्मे अरविंद केजरीवाल की जीत पर पूरे शहर को पहले से ही उम्मीद थी। यहां से उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ काफी संख्या में लोग प्रचार के लिए दिल्ली भी गए थे।
देखिए, 'आप' की जीत पर ऐसे झूमीं केजरीवाल की बहन
4 of 5
अरविंद के चाचा गिरधारी लाल केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सियासत के मैदान में जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए वादों की हार और आम आदमी और ईमानदारी की जीत है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि अरविंद के लिए यह जीत सत्ता का भोग नहीं बल्कि आम जन की सेवा करने का माध्यम है और उन्हें उम्मीद है कि वह दिल्ली वालों की हर उम्मीद पर खरा उतरेगा।
अरविंद केजरीवाल की चाची रामदुलारी ने बताया कि अपने लाल को मुख्यमंत्री की शपथ लेते हुए देखना बड़े गर्व की बात होगी। पिछली बार की तरह इस बार भी पूरा परिवार अरविंद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेगा। इसके लिए पूरी तरह से तैयारियां कर ली गई हैं। अरविंद की चाची ने बताया कि अरविंद में अपने दादा मंगल चंद के गुण हैं और वह ईमानदारी से अपने दायित्व का पालन करेगा।