फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण को फांसी की सजा देने की सजा अब ऐसे भुगतेगा पाकिस्तान

Fri, 14 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 11
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कूलभूषण जाधव को पाक ने मौत की सजा सुना दी, लेकिन पाक को अब इसकी सजा भुगतनी होगी। भारत ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

2 of 11
कुलभूषण जाधव
पूर्व भारतीय नौसेना अफसर कुलभूषण सुधीर जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाए जाने से पाकिस्तान तक व्यापार करने वाले सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापारी भड़क उठे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जाधव को सजा का फैसला वापस नहीं लिया गया तो वे सीमा पार से व्यापारिक रिश्ते खत्म कर  देंगे।
विज्ञापन

3 of 11
समझौता एक्सप्रेस
वहीं हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि वे समझौता एक्सप्रेस और सदा-ए-सरहद बस चलने नहीं देंगे। हिन्दू शिव सेना के चेयरमैन सुधीर सूरी ने कहा है कि पाकिस्तान ने अगर जाधव की फांसी पर निर्णय न बदला तो उनके कार्यकर्ता अटारी रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रोकने के लिए रेल की पटरियों पर लेट जाएंगे।

4 of 11
समझौता में पाकिस्तान से आए मुसाफिर - फोटो : File Photo
इतना ही नहीं पाक जाने वाले प्रत्येक ट्रक को वे अमृतसर बाईपास से आगे नहीं बढ़ने देंगे। फेडरेशन ऑफ किराना एंड ड्राईफ्रूट कामर्शियल एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा का कहना है कि पहले देश, फिर व्यापार। इस मामले में वे कोई समझौता नहीं करेंगे। भारतीय व्यापारी एकजुट होकर पाकिस्तान का विरोध करते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
अमृतसर रेलवे स्टेशन - फोटो : File Photo
अमृतसर सेंट्रल जेल में तस्करी के आरोप में सजा काट चुकीं पाकिस्तान की फातिमा बेगम, मुमताज व जेल में जन्मी फातिमा की बेटी हिना की रिहाई का प्रयास कर रही एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा कहती हैं कि पाक मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। पाक के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन को अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 11
दलबीर कौर - फोटो : फाइल फोटो
पाक जेल में कैद के दौरान मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने भी कुलभूषण को पाकिस्तान में फांसी की सजा पर दुख जताया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जाधव का कोर्ट मार्शल कैसे किया गया, जबकि वो पाक आर्मी का जवान ही नहीं था। सरकार को यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहिए। पाक सुधरने वाला नहीं है, उसे सबक सिखाना ही होगा।
विज्ञापन

7 of 11
अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी
दूसरी ओर, भारत-पाक के बीच कारोबार अब महज सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा कर रह गया है। पाकिस्तान में भारत के पूर्व नौसेना अफसर कुलभूषण सुधीर जाधव को फांसी की सजा को लेकर दोनों मुल्कों में नए सिरे से बढ़ी तल्खी के बीच मंगलवार को महज पांच ट्रक पाक गए। वहीं सरहद पास से 139 ट्रक भारतीय सीमा में दाखिल हुए। 

8 of 11
अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी
भारत-पाकिस्तान के बीच वैसे तो 124 वस्तुओं को लेकर व्यापारिक समझौता है, लेकिन 2017 में दोनों मुल्कों के बीच केवल 24 वस्तुओं का व्यापार हुआ है। अब तो दोनों मुल्कों के बीच आलू, प्याज, मिर्च, टमाटर के बजाए महज सीमेंट व प्लास्टिक तक का व्यापार ही जारी है। पाकिस्तान से ड्राइफ्रूट व जिप्सम (पत्थर) के ट्रक सप्ताह में बामुश्किल दस-बीस आ जाते हैं तो भारत से इतने ही ट्रक जड़ी-बूटियों व ट्रक-ट्रैक्टर के टायरों के होते हैं।

9 of 11
ट्रकों से लाया जा रहा राशन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पाकिस्तान से 139 ट्रक आए, जबकि भारत से पांच ट्रक (प्लास्टिक दाना के) पाकिस्तान गए। भारत-पाकिस्तान के बीच बनते -बिगड़ते रिश्तों पर दोनों मुल्कों का व्यापार टिका है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही दोनों मुल्कों के बीच व्यापार में गिरावट का दौर जारी है। दोनों मुल्कों के बीच रेल यातायात के जरिये व्यापार जहां कम हुआ है, वहीं सड़क मार्ग से होने वाले व्यापार में भी गिरावट दर्ज की गई है।

10 of 11
cement
महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश में तमाम ऐसे किसान हैं जो पाकिस्तान में व्यापार करने के लिए भारतीय व्यापारियों के लिए ठेके पर फसलें उगाते हैं। इस बार टमाटर की पैदावार अच्छी थी, लेकिन पाकिस्तान ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसे में दोनों मुल्कों के बीच व्यापारिक खींचतान भी पिछले कई महीनों से चल रही है। पाकिस्तानी व्यापारियों के पास भारतीय व्यापारियों की करोड़ों की पेमेंट फंसी है।
विज्ञापन

11 of 11
कुलभूषण जाधव को सजा-ए-मौत - फोटो : self
दूसरी तरफ मंगलवार को व्यापारिक वर्ग की अगुवाई कर रहे अनिल मेहरा ने पाक को चेतावनी दी है कि अगर पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण सुधीर जाधव के फांसी के फैसले को नहीं टाला गया तो भारतीय व्यापारी पाकिस्तान से व्यापार बंद कर देंगे। जाहिर है इस चेतावनी का असर भी दोनों देशों के व्यापार पर पड़ना लाजिमी हैं। कस्टम क्लीयरिंग एजेंट मनमीत सिंह कहते हैं कि दोनों मुल्कों के बीच व्यापार बंद होता दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें