फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण को पाक ने फांसी सुनाई, अब भारत के इस कदम से प्यासा मरेगा पाकिस्तान

Thu, 18 May 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
नई दिल्ली कुलभूषण जाधव को सजा-ए-मौत - फोटो : self
कुलभूषण को पाकिस्तान ने फांसी की सजा तो सुना दी, लेकिन अब उसे डर है कि अगर भारत ने ये कदम उठा लिया तो वह प्यासा मर जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
पूर्व नौसेना कमांडर कुलभूषण जाधव की फाइल फोटो - फोटो : File Photo
इंडियन नेवी के पूर्व अफसर कुलभूषण जाधव को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस लाल बताते हैं कि हाल ही अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता को फिर से शुरू कराने की बात कही तो भारत ने किसी मध्यस्थता की संभावना को सीधे खारिज कर दिया लेकिन पाकिस्तान ने तुरंत इसे लपक लिया। इससे साफ दिखता है कि पाकिस्तान बातचीत को कितना आतुर है।
विज्ञापन

3 of 7
kulbhushan jadhav
लेकिन अब जाधव मामले को लेकर भारत भविष्य में बातचीत की किसी संभावना को सिरे से खारिज कर सकता है। इससे पाकिस्तान को करारा झटका लगेगा। वहीं जाधव मामले को लेकर भारत फिर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त हो सकता है।  भारत से बहने वाली सिंधु नदी पाकिस्तान को हमेशा से बेचैन करती रही है। पाकिस्तान को डर है कि कहीं भारत से सिंधु जल समझौता टूट न जाये, अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान प्यास से मर जायेगा।

4 of 7
कुलभूषण जाधव, पाकिस्तान
वहीं सार्क जैसे मंचों पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने की रणनीति अपनाई जा सकती है। उरी हमले के बाद भी भारत ने इस्लामाबाद में सार्क बैठक का बहिष्कार किया था और बाकी सदस्य भी हट गए थे। पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस लाल ने कहा है कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में सुनाई मौत की सजा के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है, वहीं यह मसला अलग-अलग सूबे में भी गर्मा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
इस कश्मीरी युवक के जैसी है कुलभूषण जाधव की कहानी
डॉ. लाल ने कहा कि सरकार को जाधव को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। वे वीरवार को सरहिंद में एक समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डॉ. लाल ने कहा कि यदि पाकिस्तान जाधव को फांसी देता है, तो इसको सोचा समझा कत्ल कहा जाएगा, और यह सरकार की बड़ी कमजोरी होगी। सरकार को पाकिस्तान के इस बेनकाब हुए चेहरे को समझते हुए, पाक को कड़ा जवाब देने की जरूरत है।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो
जाधव के मामले में भारत के उच्चायोग ने 13 बार काउंसिलर एक्सेस की कोशिश की लेकिन पाकिस्तान ने ऐसा करने नहीं दिया। ये वियना कंवेन्शन का उल्लंघन है। भारत इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय तक जा सकता है। कुलभूषण की फांसी की सजा पर मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुलभूषण जाधव
एमनेस्टी ने कहा है कि जाधव को मौत की सजा देकर पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मानकों का माखौल उड़ाया है। अब कुलभूषण जाधव मामले पर भारत सरकार  हर कीमत पर पाकिस्तान पर दबाव बनाएगी। जाधव को सजा सुनाए जाने के 12 घंटे के अंदर भारत ने 12 पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई रोक दी। देश में गुस्से के मूड को समझते हुए सरकार ने ये कदम उठाया, एक दर्जन पाकिस्तानी कैदियों की जेल की सजा पूरी होने के बाद रिहाई होने वाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें