फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में भड़की आग, जिंदा जलने से बचे 30 लोग, तस्वीरें

Mon, 18 May 2015 07:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानीमंडी
विज्ञापन
1 of 5
हिसार के सिवानीमंडी में आज बस और ट्रक में टक्कर के बाद भयानक आग भड़क गई और 30 लोग बाल-बाल बच गए। देखिए हादसे की खौफनाक तस्वीरें। रिपोर्टः प्रेम, सिवानीमंडी
विज्ञापन

बस में भड़की आग, जिंदा जलने से बचे 30 लोग, तस्वीरें

2 of 5
हादसा सिवानीमंडी और गेंदावास गांव की सड़क पर आमने-सामने की टक्कर होने से हुआ। टक्कर लगने के बाद बस में अचानक धमाके के साथ आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

बस में भड़की आग, जिंदा जलने से बचे 30 लोग, तस्वीरें

3 of 5
हादसे में 30 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों में 6 की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को सिवानीमंडी के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को हिसार रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस में श्रद्धालु सवार थे, जो अमावस्या के मौके पर मुकाम धाम जा रहे थे।

बस में भड़की आग, जिंदा जलने से बचे 30 लोग, तस्वीरें

4 of 5
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। बता दें सिवानीमंडी में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में भड़की आग, जिंदा जलने से बचे 30 लोग, तस्वीरें

5 of 5
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिस जगह पर यह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, वहां पर एक पेट्रोल पंप भी और एक गौशाला भी है। अगर विस्फोट होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें