फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: मार्केट में भीषण अग्निकांड, खौफनाक तस्वीरें

Mon, 18 May 2015 07:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब के लुधियाना की मशहूर होजरी मार्केट में भीषण अग्निकांड हुआ। मार्केट की 3 बिल्डिंगों में भयानक आग लग गई। देखिए खौफनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

लुधियाना: मार्केट में भीषण अग्निकांड, खौफनाक तस्वीरें

2 of 5
हादसा दाल बाजार स्थित बुद्धिराजा होजरी मिल में अचानक आग लगने से हुआ। आग ने एक दम से भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटें करीब दस फुट ऊंची दूर दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग ने साथ लगतीं दो बिल्डिगों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

लुधियाना: मार्केट में भीषण अग्निकांड, खौफनाक तस्वीरें

3 of 5
आग लगने की सूचना मिलते ही एसीपी सतीश मल्होत्रा कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों की भीड़ को घटनास्थल से दूर किया। फायर ब्रिगेड की एक ही गाड़ी पहुंची।

लुधियाना: मार्केट में भीषण अग्निकांड, खौफनाक तस्वीरें

4 of 5
आग इतनी भयानक थी कि इस पर काबू पाने के लिए जालंधर, समराला, खन्ना, फतेहगढ़ से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। 30 से 35 फायर मुलाजिमों की मेहनत से करीब 17 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियों ने 125 चक्कर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना: मार्केट में भीषण अग्निकांड, खौफनाक तस्वीरें

5 of 5
आग पर काबू पाने के लिए बिल्डिंग की एक इमारत गिरानी पड़ी । आग लगने का कारण अभी तक पूरी तरह से पता नहीं चला है। आग लगने से करोड़ों रुपये का कपड़ा और मशीनरी जल कर राख हो गई। फायर कर्मचारियों को घटनास्थल तक पहुंचने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। पानी को घटनास्थल तक पहुंचाने के लिए करीब एक किलोमीटर तक लंबी पाइप बिछानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें