शादी को अभी मुश्किल से एक माह ही बीता था। नवविवाहिता नहीं जानती थी कि ससुर संग जिस सफर पर निकली है, सामने मौत मिलेगी। दरअसल मलोट रोड पर डेरा राधा स्वामी के निकट हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित बहु और उससे ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो में मोटरसाइकिल के टकराने से हुआ। मरने वाले ससुर और बहू दोनों बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
नवविवाहिता की मेहंदी नहीं सूखी थी, ससुर संग मिली मौत
2 of 5
डेरा राधा स्वामी के पास गांव चक्क दूहेवाला निवासी वीरू राम पुत्र बनवारी लाल (45) अपनी नवविवाहित बहु मीनू पत्नी रमेश कुमार के साथ बाइक से गांव को जा रहे थे। मलोट से मुक्तसर को आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने किसी वाहन को ओवरटेक करते समय उनके मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
नवविवाहिता की मेहंदी नहीं सूखी थी, ससुर संग मिली मौत
3 of 5
टक्कर इतनी भीष्ण थी कि बोलेरो मोटरसाइकिल को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे से मोटरसाइकिल व बोलेरो खेतों में जा गिरी। जिससे वीरू तथा मीनू की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
नवविवाहिता की मेहंदी नहीं सूखी थी, ससुर संग मिली मौत
4 of 5
हादसे की सूचना मिलते ही बस स्टेंड चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस की मौजूदगी में रुपाणा जन सहारा क्लब के सदस्यों ने मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
नवविवाहिता की मेहंदी नहीं सूखी थी, ससुर संग मिली मौत
5 of 5
चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि इस हादसे को लेकर मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जानकारो के अनुसार मीनू का विवाह एक माह पूर्व ही वीरू राम के पुत्र रमेश से हुआ था। इस हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।