फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोगाट बहनें पहुंची थाने और दर्ज कराई शिकायत, इस बात को लेकर विवाद हुआ है

Sun, 25 Jun 2017 11:09 AM IST
हनी/अमर उजाला, चरखीदादरी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की 'दंगल गर्ल्स' पुलिस स्टेशन पहुंच गई है। उन्होंने एक विवाद के चलते शिकायत दर्ज कराई है, जानिए आखिर क्या माजरा है?
विज्ञापन

2 of 7
फौगाट बहनें
बात हो रही है, इंटरनेशनल पहलवान गीता और बबीता फोगाट की। दोनों बहनों ने मां की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राजस्थान के झुंझनू जिले के बुहाना पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत में कहा गया है कि उनकी मां दया कौर के नाम झुंझनूं के जैतपुर में पुश्‍तैनी जमीन है और इस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
फौगाट बहनें
शिकायत में बताया गया कि  उनकी मां दया कौर की जन्‍म झुंझनूं के जैतपुर में हुआ था। वहां उनके नाम पुश्‍तैनी जमीन है और उनके परिवार के लोग इस पर खेती करते हैं, लेकिन अब इस जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्‍जा कर रास्‍ता बना लिया है। वे लोग खेत के बीच से टैक्‍टर और अन्‍य वाहन लेकर आते जाते हैं। इससे खेत में खड़ी फसल को नुकसान होता है।

4 of 7
फौगाट बहनें
​शिकायत में कहा गया है कि रोकने पर वे लोग गाली गलौज करते हैं और धमकियां देते हैं। फोगाट बहनों ने इस संबंध में कई लोगों को नामजद कराया है और कार्रवाई की मांग की है। गीता व बबीता फौगाट ने शिकायत की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यस्थान के मुख्यमंत्री, डीजीपी व एसपी को भी भेजी है। राजस्थान पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

5 of 7
फौगाट बहनें
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव जैतपुर में फोगाट बहनों की मां दया कौर के नाम पर करीब 40 बीघे जमीन है। इस जमीन पर उनके मामा मेनपाल और हुकुमपाल खेती कर रहे हैं। पिछले साल से फसल की बिजाई करने के बाद ग्रामीण कृपाल सिंह, दलीप सिंह, अतर सिंह, विद्याधर, संजय कुमार सहित कुछ अन्य लोग उनकी फसल को उजाड़कर जबरन अवैध रास्ता बना लेते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
फौगाट बहनें - फोटो : amar ujala
फोगाट बहनों ने बताया कि जब ऐसा करने से उक्त लोगों को रोकते हैं तो मार पिटाई पर उतर आते हैं। उक्त सभी लोगों को कई दफा समझाया भी जा चुका है लेकिन इसके बावजूद इनकी हरकत का विरोध करने पर गालियां देने से बाज नहीं आते। बबीता और गीता ने उनके खेतों के बीचोंबीच जबरदस्ती बनाए गए अवैध रास्ते को बंद कराने की मांग राजस्थान पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फौगाट बहनें
इस संबंध में बुहाना थाना अधिकारी बृजेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और जो भी सच्चाई सामने आएगी उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें