फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर सपना चौधरी नए विवाद में फंसी, अभिनेत्री ने दे डाली कड़ी नसीहत

Sun, 18 Dec 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
रागिनी गायिका और डांसर सपना चौधरी के साथ अकसर नए विवाद होते रहते हैं। ताजा विवाद में एक फिल्म अभिनेत्री ने उन्हें कड़ी नसीहत दे डाली है।
विज्ञापन

2 of 8
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सपना चौधरी के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री अरुणा इरानी ने ये नसीहत दी। वीडियो में सपना चौधरी एक नाबिलग लड़के का साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। अरुणा ईरानी ने सपना चौधरी को इस तरह का डांस नहीं करने की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन

3 of 8
अरुणा ईरानी पहुंचीं चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
अरुणा का कहना है कि हरियाणा के लोगों को आगे आकर इस तरह के बैन कर देना चाहिए और अगर इस तरह के डांस हो भी रहे तो वो सीमित जगहो पर होने चाहिए। उनका कहना है कि ऐसे डांस बच्चों के सामने नहीं होने चाहिए और पैरेंट्स को बच्चों को इन प्रोग्राम से दूर रखना चाहिए।

 

4 of 8
सपना चौधरी
सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी सिंगर हैं। 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वे हरियाणा के नजफगढ़ की रहने वाली हैं। उनके तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सपना चौधरी
उनका गाया हुआ एक गीत ‘है सॉलिड बॉडी' लोगों के बीच बेहद मशहूर है। इस गाने की बदौलत सपना सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।

 
विज्ञापन

6 of 8
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन

7 of 8
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।
विज्ञापन

8 of 8
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
वक्त के साथ-साथ सपना ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए। वे इतनी लोकप्रिय हो गई कि उनका प्रोग्राम देखने के लिए हरियाणा में लोग बेकाबू हो जाते थे। कई मर्तबा तो भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें