फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों के मुहूर्त खत्म, जानिए अब कब से शुरू होंगे बैंड, बाजा और बारात?

Sun, 18 Dec 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
शादी, बारात - फोटो : File Photo
12 दिसंबर को शादियों का अंतिम मुहूर्त बीतने के साथ ही शहनाई गूंजनी बंद हो गई है। जानिए इसका कारण और देखिए अब कब से शुरू होंगे शुभ मुहूर्त?
विज्ञापन

2 of 6
शादी, बारात - फोटो : File Photo
15 दिसंबर से मलमास शुरू होने के कारण शुभ मुहूर्त थम गए हैं। एक महीने तक मलमास चलेगा यानि 14 जनवरी तक मलमास रहेगा। इस दौरान 30 दिन तक मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। वर्ष 2017 में 16 जनवरी से शादी के मुहूर्त शुरू होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
धनु राशि के सूर्य में प्रवेश के साथ ही मलमास लग जाएगा। इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। खासकर शादी-ब्याह नहीं होते। पं. नीरज पांडे के अनुसार देव उठनी ग्यारस के अबूझ मुहूर्त से शुरू हुए शादी के मुहूर्तों में अब 10 और 12 दिसंबर के ही श्रेष्ठ मुहूर्त शेष रह गए है। 

4 of 6
- फोटो : File Photo
15 से मलमास लग जाएगा। इसके बाद एक माह लोगों को विवाह के लिए इंतजार करना होगा। 14 जनवरी को मलमास होगा। लेकिन विवाह के मुहूर्त 16 जनवरी से शुरू होंगे। शादी व मांगलिक कार्यों का सिलसिला मार्च में होलिकाष्टक तक चलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
व‌िवाह - फोटो : फाइल फोटो
इन दिनों दिन छोटे और रात बड़ी होती है। सूर्य की ऊर्जा का प्रभाव पृथ्वी पर बहुत कम रहता है। ग्रह-नक्षत्रों पर विपरीत असर पड़ने के कारण प्राचीन परंपराओं को मानकर लोग इन दिनों में शुभ एवं मांगलिक कार्य नहीं करते। मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही शुभता की शुरुआत मानी जाती है और शादियां शुरू होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी, बारात
एक फरवरी को वसंत पंचमी पर खूब शादियां
नए वर्ष में जनवरी में शादियां तो शुरू हो जाएगी लेकिन सबसे अधिक विवाह का योग एक फरवरी वसंत पंचमी के दिन रहेगा क्योंकि शादी-ब्याह के लिए यह अबूझ मुहूर्त माना जाता है। जनवरी मध्य से मार्च मध्य तक विवाह के योग है, मार्च मध्य से अप्रैल मध्य तक फिर मीन राशि के सूर्य में आने से शादियां नहीं हो सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें