पंजाब की पटियाला पुलिस ने गायक दलेर मेहंदी को गिरफ्तार किया है। उन पर यह कार्रवाई 19 साल पुराने मामले में हुई है। दरअसल, मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। साल 2018 में पटियाला की कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। सजा को रद्द करने की अपील दलेर मेहंदी ने की थी। मगर पटियाला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने याचिका को रद्द कर दिया और सजा को बरकरार रखा। इसके बाद गायक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। पंजाब में अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने के धंधे को कबूतरबाजी कहा जाता है।