फिल्म 'चाइनागेट' के 'जगीरा' किरदार से दर्शकों में पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकेश एक बार फिर चर्चा में है। अपनी पहली पंजाबी फिल्म गन और गोल के प्रमोशन के लिए पहुंचे मुकेश। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
तस्वीरें: 'जगीरा' खेलेगा फुटबॉल, फिल्म 'गन एंड गोल'
2 of 5
फिल्म गंगाजल, अपहरण, गोलमाल समेत सौ से ज्यादा फिल्मों में कभी नकारात्मक तो कभी हास्य भूमिकाओं के माध्यम से दर्शकों में खास पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकेश तिवारी को अपने ड्रीम रोल से ज्यादा चरित्र में ढलना और हर चैलेंज को स्वीकारने में आनंद आता है।
विज्ञापन
तस्वीरें: 'जगीरा' खेलेगा फुटबॉल, फिल्म 'गन एंड गोल'
3 of 5
मुकेश तिवारी ने कहा कि फिल्म मे लीड एक्टर सुमित सराओ ने किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत की। फिल्म की शूटिंग से पहले उन्होंने फुटबाल पर रिसर्च की और खुद को इस किरदार में ढाला।
तस्वीरें: 'जगीरा' खेलेगा फुटबॉल, फिल्म 'गन एंड गोल'
4 of 5
मुकेश ने कहा कि वह अपने ड्रीम रोल के बजाय इस बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं कि फिल्म विशेष में चरित्र से क्या अपेक्षा है। निर्देशक उसे कैसे पेश करना चाहते हैं। जैसे रंगमंच पर कलाकार हावी होता है, वैसे ही फिल्म का माध्यम निर्देशक का माध्यम है। किसी भी अभिनेता को निर्देशक के विचार का ख्याल रखना होता है।
तस्वीरें: 'जगीरा' खेलेगा फुटबॉल, फिल्म 'गन एंड गोल'
5 of 5
मुंबई फिल्म उद्योग में प्रत्येक अभिनेता की तरह पहले वह भी आदर्श भूमिका के लिए सोचते थे पर जल्द ही एहसास किया कि ज्यादा महत्व इस बात का है कि लोग मुझसे क्या अपेक्षा रखते हैं। उस किरदार के साथ न्याय और सफलता ही महत्वपूर्ण होती है।