एक्सरसाइज कई बीमारियों से बचाती है, लेकिन अगर आप इस तरह से व्यायाम करेंगे तो एक खतरनाक बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
एक्सरसाइज
45-50 वर्ष की उम्र के लोग एक घंटे तक एक्सरसाइज कर सकते हैं। शर्त यह है कि वे थकते न हो। इसमें तेज गति से चलना, कोई स्पोर्ट्स गेम और जिम भी शामिल हैं। शुरुआत धीरे-धीरे करनी चाहिए। ऐसा करने से डायबिटीज की बीमारी नहीं होगी।
विज्ञापन
3 of 9
एक्सरसाइज
जिम जा रहे हैं तो अच्छे प्रशिक्षक की निगरानी में करें। इस उम्र के लोग हल्की वेट लिफ्टिंग करें। इससे मसल्स टोंड होती है। दस मिनट से ज्यादा ट्रेड मिल न करें। 60 या उससे ऊपर के उम्र के लोगों को धीमी गति से एक्सरसाइज करनी होगी। इस उम्र के लोगों को हैवी वैट उठाने के लिए बचना चाहिए।
4 of 9
जिम में एक्सरसाइज
डायबिटीज के साथ हार्ट प्राब्लम है तो तेज गति से मत चलें। डॉक्टर की सलाह पर ही एक्सरसाइज करें। यदि एक्सरसाइज में तेज गति शामिल हैं तो इसका पैमाना यह है कि आठ से दस मिनट में कम से कम एक किमी चलें। नंगे पैर बिल्कुल भी न चलें।
विज्ञापन
5 of 9
जिम में एक्सरसाइज
अगर लगातार टाइम नहीं मिल रहा या ज्यादा थकान होती है, तो 15-15 मिनट 3 बार वॉक कर लें। साइक्लिंग, स्वीमिंग और डांसिंग सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। योग करें। पश्चिमोत्तान आसन, अर्धमत्स्येंद्र आसन खास फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
6 of 9
जिम में एक्सरसाइज
प्राणायाम खासकर कपालभांति और डीप ब्रीदिंग करें। मन शांत रहेगा। जो लोग रात में देर तक काम करते हैं और सुबह देरी से उठते हैं, वे पूरे दिन में कभी भी एक घंटे की एक्सरसाइज कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
जिम में एक्सरसाइज
पीजीआई की स्टडी के मुताबिक रात में खाना खाने के 15 मिनट बाद 30 मिनट तक टहलते हैं तो शुगर काफी अच्छी तरह से कंट्रोल होती है। खाने में गैप न रखें। गैप रखने से शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होता है। हर दो घंटे में कुछ खाएं। पैदल चलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहिए। जितना हो सके पैदल चले।
8 of 9
एक्सरसाइज
60 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों को धीरे-धीरे एक्सरसाइज करनी चाहिए। यदि वे थकते हैं तो रुक जाएं और फिर से सैर करें। कम से कम 45 मिनट एक्सरसाइज करनी होगी। हफ्ते में चार बार। घी व फैटी चीजे कम खाएं, क्योंकि शुगर के मरीजों में हार्ट अटैक का खतरा पांच गुना अधिक होता है।
- डॉ. संजीव भाटिया, डाइबिटिक फुट सर्जन, ग्लोबल हेल्थ केयर, सेक्टर 21
खाने-पीने और एक्सरसाइज की वजह से डायबिटीज कंट्रोल होगी। जिसे डायबिटीज नहीं है, वो भी कम से कम एक घंटे की एक्सरसाइज जरूर करें। डायबिटीज रोकने का यह सबसे सही तरीका है। कार्बोहाईड्रेट युक्त भोजन का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। इससे मोटापा नहीं बढ़ेगा।
- डॉ. संजय बडाडा, प्रोफेसर एंडोक्रिनोलाजी डिपार्टमेंट, पीजीआई