फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 3 बच्चे जिंदा जले

Sun, 29 Nov 2015 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब में लुधियाना के शेरपुर इलाके में आज रसोई गैस के सिलेंडर में ब्लास्ट होने से तीन बच्चे जिंदा जल गए। मरने वालों में दो बच्चियां शामिल हैं। देखिए, तस्वीरें। रिपोर्ट: राजीव शर्मा/लुधियाना
विज्ञापन

लुधियानाः गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 3 बच्चे जिंदा जले

2 of 6
दिल दहला देने वाला हादसा आज शेरपुर इलाके में हुआ। यहां बेहड़े के एक कमरे में रसोई गैस के सिलेंडर को आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

लुधियानाः गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 3 बच्चे जिंदा जले

3 of 6
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बच्चों के कहने पर मां सुनीता चाय बनाने लगी। उसी वक्त गैस के चुल्हे से सिलेंडर में लगी पाइप अलग हो गई। तभी आग चारों तरफ कमरे में फैल गई।

लुधियानाः गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 3 बच्चे जिंदा जले

4 of 6
इस हादसे में डेढ़ साल की लाडो, पांच साल की नीतू और चार साल के कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। नौ साल की काजल सिविल अस्पताल में दाखिल है। सात साल की अनीता ने कमरे से बाहर छलांग लगा कर जान बचाई।
विज्ञापन

लुधियानाः गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 3 बच्चे जिंदा जले

5 of 6
हादसे के वक्त बच्चों का पिता रमेश काम पर गया था। हादसे की खबर मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियानाः गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 3 बच्चे जिंदा जले

6 of 6
गौरतलब है कि अभी हाल ही में पंचकूला जिले में हिमशिखा कॉलोनी में ऐसा ही एक हादसा सामने आया था। हादसे में एक के बाद एक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। नेशनल बॉक्सर ने जान देकर पूरी कॉलोनी को बचा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें