फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हाई प्रोफाइल पार्टी के बाद सीएम के साले के बेटे पर चढ़ाई BMW, मौत

Sat, 11 Feb 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे अकांक्ष की हत्या एक हाई प्रोफाइल पार्टी के बाद हुई। सोलन निवासी अकांक्ष सेन (28) सेक्टर-9 में रुके हुए थे और यहीं पर बुधवार रात को पार्टी रखी गई थी। पार्टी में ही बहस होने के बाद दो युवकों ने अंकाक्ष पर बीएमडब्ल्यू कार चढ़ा दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी फरीद सिंह और बलराज सिंह रंधावा भी पार्टी में ही थे। अकांक्ष के साथ वहीं पर रहने वाला उसका दोस्त शेरा भी पहुंचा था। पार्टी के दौरान शेरा और दोनों आरोपियों में पुरानी किसी बात पर बहस हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। उस समय बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया गया। इसके बाद अकांक्ष सेन और उसका भाई अदम्य सिंह राठौड़ वहां से सेक्टर-18 चले गए। 
विज्ञापन

3 of 7
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि सुबह पांच बजे अकांक्ष ने एक दोस्त करन को सेक्टर-18 बुलाया और सेक्टर-9 दोबारा यह देखने पहुंच गए कि उसके बाद कोई झगड़ा तो नहीं हुआ। उनको वहां देखते ही बलराज सिंह गुस्से में आ गया और अकांक्ष को बोला तू ज्यादा शेरा का बॉडीगार्ड बना फिरता है। ये कहते हुए वह बीएमडब्ल्यू कार में बैठा, उसके फरीद बैठा हुआ था। बलराज ने तेज गति से बीएमडब्ल्यू कार अकांक्ष पर चढ़ा दी। एक बार टक्कर मारने के बाद बलराज ने कार दोबारा उसके सिर पर चढ़ाई और दोनों फरार हो गए। पास ही उसका भाई अदम्य राठौड़ और उसके दोस्त खड़े थे। वे अकांक्ष को तुरंत पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर ले गए।

4 of 7
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
नेशनल शूटर राजा सिद्धू के घर में रुके थे
सोलन निवासी अकांक्ष सेन सेक्टर-9 में नेशनल शूटर राजा सिद्धू के सेक्टर-9 स्थित मकान नंबर 165 में रुके हुए थे। अकांक्ष ने करीब एक महीने पहले ही पार्टनरशिप में सेक्टर-9 में बूम बॉक्स कैफे खोला था। उसी समय से अकांक्ष ने शहर में नियमित रूप से रहना शुरू किया था।
विज्ञापन

5 of 7
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में कई जगह छापेमारी
पुलिस ने अकांक्ष सेन के भाई अदम्य राठौड़ की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था और अकांक्ष की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पुलिस वीरवार से ही दोनों की तलाश में पंजाब के लुधियाना, पटियाला, सोहाना, लांडरा समेत कई जगह छापे मार चुकी है, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला है।
 
विज्ञापन

6 of 7
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पीजीआई में अतिरिक्त सिक्योरिटी गार्ड और पुलिसकर्मी तैनात करने पड़े
जैसे ही शुक्रवार शाम को डॉक्टरों ने अकांक्ष सेन को मृत घोषित किया। पीजीआई के बाहर उसके माता-पिता, भाइयों और बहनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। हिमाचल प्रदेश से भी उनके रिश्तेदार पहुंचने लगे। पीजीआई ट्रामा सेंटर के बाहर रिश्तेदारों व दोस्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर के बाहर पीजीआई प्रशासन ने अतिरिक्त सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया। वहीं अकांक्ष सेन की मौत के बाद सेक्टर 9 में उनके कैफे बूम बॉक्स को भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Akansh Murder case - फोटो : अमर उजाला
अरुण सेन सीएम के बेहद करीबी
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साले अरुण सेन उनके बेहद खास माने जाते हैं। मौजूदा समय में हिमाचल सरकार के हिम ऊर्जा विभाग में उन्हें निदेशक मनोनीत किया गया है। इससे पूर्व भी वह कांग्रेस की सरकार में उद्योग विभाग के निदेशक रह चुके हैं। जिला परिषद सोलन में जनप्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे अरुण सेन उपाध्यक्ष रहे हैं। बीडीसी धर्मपुर में वह चेयरमैन रहे हैं। इसके अलावा दो दफा पंचायत प्रधान और कांग्रेस पार्टी की जिला सोलन कमेटी के प्रधान भी रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें