फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तेरी कसम पापा को कुछ नहीं हुआ... एक शहीद के घर की तस्वीरें देख आंखें हो जाएंगी नम

Wed, 26 Apr 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 12
crpf attack haryana
सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के बाद अब शहीद परिवारों का दर्द देश के सामने हैं। किसी का बेटा चला गया तो किसी का पिता, यकीन मानिए इन तस्वीरों में परिवार का दर्द देख आप भी रो देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
rammehar's family
शहीद की बेटी अपनी रोती हुई मां का हाल देखकर कहती है ‘मां तेरी कसम पापा को कुछ नहीं हुआ, वो ठीक हैं। सब झूठ बोल रहे हैं, तू मेरी बात पर विश्वास कर और शांत हो जा’।
 
विज्ञापन

3 of 12
rammehar's family
करनाल के खेड़ी मान सिंह गांव के लाल सीआरपीएफ हवलदार राममेहर के छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद होने की खबर से यहां मातम पसर गया है। उसके परिवार और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हर किसी की आंखें नम हैं।  और, जब मां को दिलासा दिलाकर बाहर निकलती है तो खुद फफक पड़ती है। 

4 of 12
rammehar's family
नक्सलियों के हमले में हवलदार राममेहर की शहादत की खबर मिलने के बाद से ही उनकी पत्नी पूनम का बुरा हाल है। रोते-रोते वह कई बार बेहोश हो जाती है। अपनी मां को शांत करने के लिए उसकी बेटी लविश उसे दिलासा दे रही है। लेकिन उसका खुद के सब्र का बांध टूट जाता है। 
विज्ञापन

5 of 12
rammehar's family
वह अपनी दादी मामकौर के गले लग कर खूब रोई। रोती हुई लविश बोली पापा प्रॉउड ऑफ यू। राममेहर एक मई को एक माह की छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। इन छुट्टियों के दौरान बच्चे जहां अपने पापा के साथ घूमने का प्लान बना रहे थे, वहीं उनके भाई राममेहर के गांव आने पर नया घर बनाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, इस खुशी के बीच ही सोमवार की रात को उनकी शहादत की खबर आ गई।
विज्ञापन

6 of 12
rammehar's family
रात करीब 9 बजे जब राममेहर के पिता पूर्णचंद और माता मामकौर को उनके पड़ोसियों ने बताया कि टीवी पर उनके बेटे की शहादत की खबर चल रही है तो उनका दिल बैठ गया। हालांकि, उन्होंने पड़ोसियों के बातों पर विश्वास नहीं किया। रात करीब 11 बजे जब सीआपीएफ के एक अधिकारी ने फोन कर जानकारी दी कि उनका बेटा शहीद हो गया है। 
 
विज्ञापन

7 of 12
rammehar's family
राममेहर एक साल बाद रिटायर होने वाले थे। 19 साल पहले सीआरपीएफ ज्वाइन करने वाले राममेहर नौकरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, असम, दिल्ली और बिहार में तैनात रहे। करीब दो साल से वे छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लोहा ले रहे थे। शहीद राममेहर छह भाइयों में चौथे नंबर पर थे।

8 of 12
rammehar's family
राममेहर की पत्नी पूनम बच्चों की पढ़ाई के लिए करनाल में रहती थी। राममेहर का एक बेटा और एक बेटी है। दोनों केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 12वीं और 8वीं में पढ़ते हैं।

9 of 12
rammehar's family
राममेहर के परिवार और ससुराल के लोगों को उनके शहीद होने का पता रात में ही चल गया था, लेकिन शहीद की पत्नी पूनम को इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। सुबह उसने दोनों बच्चों को तैयार कर स्कूल भेज दिया। दोपहर को राममेहर के ससुर पूर्व फौजी प्रेम स्कूल पहुंच और बच्चों को साथ लेकर अपनी बेटी के यहां गए और बोले कि चलो गांव चलना है। 

10 of 12
rammehar's family
जब पूनम ने कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि वो हादसे के शिकार हो गए हैं, लेकिन यह नहीं बताया कि वे शहीद हो गए। पूनम जब गांव पहुंची तो घर के सामने भीड़ देख समझ गई कि कुछ गड़बड़ है। उन्होंने लोगों से पूछा तो उन्हें पता चला कि उनके पति शहीद हो गए। 

11 of 12
rammehar's family
राममेहर की कंपनी पर नक्सलियों ने एक बार पहले भी हमला किया था। 11 मार्च को भी सुकमा में उनकी ही कंपनी पर हमला हुआ था। इसमें राममेहर तो बच गए थे, लेकिन उनकी कंपनी के 12 जवान शहीद हो गए। इस घटना के बारे में राम मेहर ने अपने बेटे रोहित को भी बताया था। 
 
विज्ञापन

12 of 12
rammehar's family
राममेहर ने दो दिन पहले फोन कर बेटी और पत्नी से बात की थी। बेटी लविश ने बताया कि जब पापा से बात हुई थी तो वे घर आने को लेकर बहुत खुश थे। उनसे एक लोअर और टीशर्ट लाने को कहा तो उन्होंने कहा कि यह जंगल है। यहां सिर्फ नक्सली और जानवर मिलते हैं। तुम करनाल से खरीद लो। वहीं बेटे ने कहा कि हमारे पापा बेहतरीन फाइटर थे, हमें उन पर गर्व है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें