फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF के शहीद जवान को याद कर रो पड़ा ये शख्स, आंसूओं ने बयां किया दर्द

Wed, 26 Apr 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
punjab crpf
छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF जवानों की शहादत ने सब की आंखों को नम कर गया, लेकिन इस शहादत को एक शख्स कभी भूला नहीं पायेगा। उसके आंसूओं ने दर्द को बयां कर दिया।
विज्ञापन

2 of 8
punjab crpf
डॉक्टर विक्रम सिंह। सठियाला गांव के इकलौते शख्स हैं, जिनके साथ शहीद रघुबीर सिंह की दांत काटी रोटी थी। दोनों जिगरी यार थे। साथ-साथ पढ़े और जवान हुए। रघुबीर सिंह सीआरपीएफ में भर्ती हो गए और विक्रम सिंह डॉक्टर बन गए। दोनों के बीच फोन पर बातचीत अक्सर होती रहती थी। 
विज्ञापन

3 of 8
punjab crpf
महीने पहले दोनों मिले थे और दोनों ने फ्यूचर प्लानिंग के लिए कई बातों पर चर्चा भी की थी। डॉक्टर विक्रम सिंह की आंखें अपने जिगरी दोस्त के लिए बरस रही थी लेकिन फख्र इस बात का था कि वह शहीद रघुबीर सिंह के दोस्त हैं। कहते हैं कि रघु जैसा यार मिलना मुश्किल है, मेरा दिल अभी भी गवाही नहीं दे रहा है कि मेरा यार अब दुनिया में नहीं रहा और उसने देश के लिए शहादत दे दी।
 

4 of 8
punjab crpf
 रघु को मैं कभी भूल नहीं सकता। उसकी हर बात जैसे कानों में गूंज रही हो। ऐसा लगता है कि वो अभी आकर कहेगा ‘चल वीरें आपां चलिए खेता नूं, उत्ते जिंदगी दीया दो-चार गल्लां करांगे’।
 
विज्ञापन

5 of 8
punjab crpf
अमृतसर के गांव सठियाला में शहीद रघुबीर सिंह की शहादत पर हर आंखें सजल थी तो हर सीना गर्व से ऊंचा। अब तक यह गांव केवल सठियाला था अब इस गांव को लोग शहीद रघुबीर सिंह सठियाला के नाम से जानेंगे। रघुबीर सिंह सठियाला को गांव में रघु कहते थे।
विज्ञापन

6 of 8
punjab crpf
रघु के साथ स्कूल व कालेज की पढ़ाई पूरी करने वाले डाक्टर विक्रम सिंह कहते हैं कि वह बचपन से ही मेहनती थे। स्पोर्ट्स कोटे में वह सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। जब भी छुट्टी मिलती गांव आकर वह इंसपेक्टर रघुबीर सिंह रघु बन जाते।
 
विज्ञापन

7 of 8
punjab crpf
उन्होंने बताया रघु बचपन से ही एथलीट में अव्वल आता रहे हैं। गांव के ग्राउंड में वह जून-जुलाई की दोपहर में दौड़ लगाते देख गांव वाले जब उसे समझाते कि धूप अधिक है तो वह हंसते हुए कहते कि मैं देश की रक्षा के लिए अपने शरीर को लोहा बना रहा हूं, ताकि दुश्मनों के साथ लोहा लेे सकूं। 
विज्ञापन

8 of 8
punjab crpf
उसकी इच्छा थी कि गांव में वह स्टेडियम बनाएं। आज रघुबीर देश के लिए शहीद हुआ है, मैं चाहता हूं कि सरकार उसके नाम से गांव में स्टेडियम बनाए। रघुबीर की इच्छा थी कि नशामुक्त समाज हो और  देश के लिए गांव और आसपास इलाकों से जांबाज जवान तराशे जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें