सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में आयोजित इन्वेस्टचर सेरेमनी में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाली बटालियन को सम्मानित किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
जनता के संरक्षक वर्दीवालों का सम्मान, तस्वीरें
2 of 7
इस दौरान नॉर्थ वेस्ट सेक्टर हेडक्वार्टर के आईजी सूरजभान काजल ने कहा कि सीआरपीएफ के अधिकारी अपने जवानों को भीड़ से संदिग्धों को पहचानने की ट्रेनिंग दें।
विज्ञापन
जनता के संरक्षक वर्दीवालों का सम्मान, तस्वीरें
3 of 7
हर जवान में सिक्योरिटी माइंड की भावना पनपनी चाहिए। खुद भी ट्रेंड हों और आम लोगों को भी ट्रेनिंग दें। इस ट्रेनिंग के बल पर ही दिल्ली के कनाट प्लेस में लुटेरों की एक गैंग को पकड़ा गया था।
जनता के संरक्षक वर्दीवालों का सम्मान, तस्वीरें
4 of 7
पंजाब में आतंकवाद के दौर पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ को बस की तलाशी लेने की विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। उस दौरान बसों को रुकवाकर कई आतंकियों को दबोचने में कामयाबी मिली थी। इस ट्रेनिंग की आज बहुत जरूरत है।
विज्ञापन
जनता के संरक्षक वर्दीवालों का सम्मान, तस्वीरें
5 of 7
उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ की ड्यूटी नक्सलवाद व आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों में लग रही है और ऐसी जगहों पर सतर्कता की जरूरत है। इसलिए जवानों को इस तरह की ट्रेनिंग देनी जरूरी है। नॉर्थ वेस्ट सेक्टर हेडक्वार्टर की कई बटालियन नक्सलवाद व आसाम में भी कार्यरत है।
विज्ञापन
जनता के संरक्षक वर्दीवालों का सम्मान, तस्वीरें
6 of 7
आईजी सूरजभान काजल ने 51वीं बटालियन की सेकेंड इन कमांड तेजेंद्र कौर, 90वीं बटालियन सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट एसपी उन्याल व 76वीं बटालियन सीआरपीएफ के सेकेंड इन कमांड सुरेंद्र सिंह को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान सीआरपीएफ के लिए गर्व की बात है। सभी बटालियन महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्यरत है, जहां हर समय खतरा है। इसके बावजूद ये बटालियन अपने काम को बहुत अच्छे तरीके से अंजाम दे रही हैं। इनकी जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम होगी।