फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई महीने पहले छुट्टी खत्म करके लौटा था कंपनी कमांडर, बेटी सदमे में पत्नी पथराई

Thu, 27 Apr 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
नक्सली हमले में कंपनी कमांडर रघुबीर सिंह शहीद
छत्तीसगढ़ के सुकमा मे हुए नक्सली हमले में शहीद कंपनी कमांडर रघुबीर सिंह ढाई महीने पहले की छुट्टी खत्म करके लौटा था कि शहादत की खबर आ गई। 
विज्ञापन

2 of 7
नक्सली हमले में कंपनी कमांडर रघुबीर सिंह शहीद
रघुबीर सिंह पंजाब के अमृतसर जिले के गांव सठियाल को रहने वाले ​थे। वे 99 सदस्यीय सीआरपीएफ में कंपनी कमांडर थे। हमले में उनके अलावा 24 जवान शहीद हुए हैं। सभी सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन की ‘डेल्टा कंपनी’ से ताल्लुक रखते थे।
विज्ञापन

3 of 7
सुकमा नक्सली हमले में हरियाणा के दो जवान शहीद
शहीद जवानों के नाम हैं: सब इंस्पेक्टर के के दास, असिसटेंट सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, रामेश्वर लाल, नरेश कुमार, हेड कॉन्सटेबल सुरेंद्र कुमार, बन्ना राम, एल पी सिंह, नरेश यादव, पद्मनाभानंद और राम मेहर, कॉन्सटेबल सौरभ कुमार, अभय मिश्रा, बनमाली राम, एन पी सोनकर, के के पाण्डेय, विनय चन्द्र बर्मन, पी अलागुपंडी, अभय कुमार, एन सेंथिल कुमार, एन तिरूमुरूगन, रंजीत कुमार, आशीष सिंह, मनोज कुमार और अनूप कर्माकर

4 of 7
नक्सली हमले में कंपनी कमांडर रघुबीर सिंह शहीद
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 25 जवान शहीद हो गए, जबकि छह घायल हो गए। हमला करने वाले नक्सलियों की संख्या 300 के करीब बताई जा रही है। नक्सली कई जवानों के हथियार भी लूट ले गए। अभी सभी शहीदों के शवों को रायपुर लाया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
सुकमा नक्सली हमला
नक्सलियों द्वारा जवानों पर किया गया यह इस साल सबसे घातक हमला है। जवानों पर हमला दोपहर 12:25 बजे के करीब दक्षिणी बस्तर क्षेत्र के कालापत्थर इलाके में हुआ। छत्तीसगढ़ का यह इलाका देश का सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यह चिंतागुफा-बुरकापाल-भेजी के काफी करीब है, जिसे नक्सली हिंसा का गढ़ माना जाता है। पूर्व में यहां इस तरह के कई नक्सली हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सुकमा नक्सली हमला
सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हमले में 26 जवान शहीद हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि सात-आठ जवान लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पूरे इलाके की तलाशी के बाद ही ठोस रूप से कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के जिस दल पर हमला हुआ है उसमें कम से कम 99 जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुकमा नक्सली हमला
सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि नक्सली हमला चिंतागुफा थाना क्षेत्र के बुरकापाल में हुआ। पहले 11 जवानों के पार्थिव शरीर मिले और फिर तलाशी अभियान के दौरान 12 और जवानों के पार्थिव शरीर बरामद किए गए। एक जवान ने हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हमला करने वाले नक्सलियों की संख्या 300 के करीब थी। जवानों की पोजिशन का पता लगाने को ग्रामीण भेजे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें