फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में राकेश टिकैत की धूम, महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, झलक पाने को पेड़-टावर पर चढ़े लोग

Thu, 04 Feb 2021 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
जींद में महापंचायत में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए बुधवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में आयोजित महापंचायत में पहुंचे। आंदोलन में अपनी खास पहचान रखने वाला कंडेला गांव 19 साल बाद फिर दोगुने उत्साह के साथ किसान आंदोलन की राह पर आगे बढ़ चला है।
विज्ञापन

2 of 8
लोगों को संबोधित करते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2002 में बिजली के बिल माफ करवाने के लिए कंडेला से ही आंदोलन शुरू हुआ था। उसी जमीन पर बुधवार को कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में नया अध्याय जुड़ गया। हालांकि किसान आंदोलन के दौरान कंडेला गांव में कई बार पंचायत हो चुकी है लेकिन यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में किसान एकजुट हुए। 
विज्ञापन

3 of 8
राकेश टिकैत की झलक पाने को टावर और होर्डिंग पर चढ़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
कंडेला खाप व गांव को आंदोलन की धरती माना जाता है। ऐसे में किसान नेता राकेश टिकैत ने कंडेला गांव से लोगों का समर्थन मांगा है, जिसका आने वाले समय में काफी प्रभाव देखने को मिलेगा। 19 साल पहले जिस प्रकार कंडेला गांव में किसानों का जमावड़ा रहता था, ठीक उसी प्रकार एक बार फिर बुधवार को हजारों किसानों ने कंडेला पहुंच कर आंदोलन को नई ताकत दी है।

4 of 8
महापंचायत में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अब जींद के कंधों पर भी आंदोलन की जिम्मेदारी है। वहीं, महापंचायत के मंच से किसानों ने नेताओं को आश्वासन दिया कि जिले के लोग हर वक्त हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। एक संदेश पर जींद जिले के किसान दिल्ली पहुंच जाएंगे। दूर-दूर तक किसानों की भीड़ ही नजर आ रही थी। खास बात यह थी कि महापंचायत में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

5 of 8
पेड़ पर चढ़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
टिकैत की झलक पाने को बेकरार दिखे लोग
राकेश टिकैत के आंसुओं ने किसान आंदोलन को पूरी तरह से ही मोड़ दिया। अब उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। जींद में महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत की एक झलक पाने को लोग बेकरार दिखे। पेड़, टावर और होर्डिंग में भी लोग चढ़े नजर आए। दूर-दूर तक केवल जनसैलाब उमड़ा था।
विज्ञापन

6 of 8
जींद में किसानों की महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला
कंडेला की धरती से सरकार को सीधा संदेश
किसान नेताओं ने कंडेला की धरती से सरकार को सीधा संदेश दे दिया है कि आंदोलन कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा। इसके लिए पूरी योजना बनाई गई है। महापंचायत में कई किसान नेता पहुंचे। इनकी मौजूदगी से लोगों में जोश भर गया। लोगों ने जो उत्साह दिखाया, उससे किसान नेताओं को भी मजबूती दी है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
19 साल पहले... सीधे सरकार से टकराए थे किसान
कंडेला को वर्ष 2002 में हुए आंदोलन के लिए अधिक याद किया जाता है। उस समय किसान बिजली बिल माफी के लिए आंदोलन कर रहे थे और कई बार किसानों का फायरिंग हुई। हालांकि यह आंदोलन जिले भर में चला लेकिन इसका केंद्र कंडेला गांव ही था। इस आंदोलन में आठ किसानों की जान चली गई थी।  
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
महापंचायत के दौरान की गई वाई-फाई की व्यवस्था
आंदोलन को देखते हुए भले ही सरकार ने मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया है, लेकिन कंडेला महापंचायत के दौरान आयोजकों ने वाई-फाई की व्यवस्था की। दरअसल किसानों का मानना है कि वे सोशल मीडिया पर अपनी बात बेहतर तरीके से रख सकते हैं। इसके चलते यह इंतजाम किया गया। वहीं, महांपचायत के दौरान आयोजकों ने करीब तीन एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की थी। इसके बाद दिनभर जींद-चंडीगढ़ राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें